जयराम वियतनाम ओपन के फाइनल में

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Aug 2018 5:51 PM

विज्ञापन

हो चि मिन्ह सिटी : भारत के अजय जयराम ने सत्र का पहला खिताब जीतने की ओर कदम बढ़ाते हुए जापान के यू इगाराशी को हराकर वियतनाम ओपन के फाइनल में प्रवेश कर लिया. हैमस्ट्रिंग चोट से उबरने के बाद वापसी कर रहे जयराम ने सातवीं वरीयता प्राप्त इगाराशी को 21-14, 21-19 से मात दी. […]

विज्ञापन

हो चि मिन्ह सिटी : भारत के अजय जयराम ने सत्र का पहला खिताब जीतने की ओर कदम बढ़ाते हुए जापान के यू इगाराशी को हराकर वियतनाम ओपन के फाइनल में प्रवेश कर लिया.

हैमस्ट्रिंग चोट से उबरने के बाद वापसी कर रहे जयराम ने सातवीं वरीयता प्राप्त इगाराशी को 21-14, 21-19 से मात दी. अब उनका सामना इंडोनेशिया के शेसार हिरेन रूस्तावितो से होगा जिसने भारत के मिथुन मंजूनाथ को 21-17, 19-21, 21-14 से हराया. यह तीन सप्ताह में तीसरी बार है जब कोई भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी फाइनल में पहुंचा है.

पिछले रविवार को ओलंपिक रजत पदक विजेता पी वी सिंधू चीन के नांजिंग में विश्व चैम्पियनशिप फाइनल में स्पेन की कैरोलिना मारिन से हार गई थी. उससे एक सप्ताह पहले भारत के सौरभ वर्मा ने रूस ओपन टूर सुपर 100 टूर्नामेंट में खिताबी जीत दर्ज की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola