ओलंपिक में 28 गोल्‍ड मेडल जीत चुका यह खिलाड़ी करना चाहता था सुसाइड

Published at :20 Jan 2018 8:55 PM (IST)
विज्ञापन
ओलंपिक में 28 गोल्‍ड मेडल जीत चुका यह खिलाड़ी करना चाहता था सुसाइड

नयी दिल्‍ली : ओलंपिक में 28 बार गोल्‍ड मेडल जीत चुके दुनिया के महान तैराक माइकल फेल्‍प्‍स ने कभी सुसाइड करने की कोशिश की थी. ‘बाल्टीमोर बुलेट’ और ‘फ्लाइंग फिश’ के नाम से मशहूर इस अमेरिकी महान तैराक ने खुद इस बात का खुलासा किया और बताया कि एक समय वो दुनिया में खुब नाम […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : ओलंपिक में 28 बार गोल्‍ड मेडल जीत चुके दुनिया के महान तैराक माइकल फेल्‍प्‍स ने कभी सुसाइड करने की कोशिश की थी. ‘बाल्टीमोर बुलेट’ और ‘फ्लाइंग फिश’ के नाम से मशहूर इस अमेरिकी महान तैराक ने खुद इस बात का खुलासा किया और बताया कि एक समय वो दुनिया में खुब नाम कमाने के बाद भी काफी डिप्रेशन में चले गये थे और सुसाइड करने वाले थे.

एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फेल्‍प्‍स ने कहा, हर एक ओलंपिकइवेंट के बाद वो डिप्रेशन में चले जाते थे. उन्‍होंने बताया, 2012 लंदन ओलंपिक में 4 गोल्ड और 2 सिल्वर जीतने के बाद उन्होंने चार दिन तक अपने आप को कमरे में बंद कर लिया था. उन्होंने बताया कि वो स्विमिंग छोड़ना चाहते थे और सुसाइड करने का विचार कर लिया था. उन्‍होंने बताया, खुद को ठीक करने के लिए उन्होंने ड्रग्स और शराब का भी सहारा लिया.

गौरतलब हो कि 2008 के ओलंपिक में रिकॉर्ड 8 गोल्ड मेडल जीतने के बाद फेल्‍प्‍स की कुछ नशे से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. इसके अलावा नशे में गाड़ी चलाने की वजह से इस महान तैराक को दो बार जेल भी जाना पड़ा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola