आखिरी रेस में चूक गये बोल्ट, ब्रॉन्ज से करना पड़ा संतोष

Published at :06 Aug 2017 9:41 AM (IST)
विज्ञापन
आखिरी रेस में चूक गये बोल्ट, ब्रॉन्ज से करना पड़ा संतोष

लंदन : विश्व रिकॉधारी एथलीट जमैका के उसेन बोल्ट अपने कैरियर की आखिरी रेस में गोल्ड जीतने से चूक गये. बोल्ट विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 100 मीटर रेस में तीसरे स्थान पर रहे और उन्हें ब्रॉन्ज से संतोष करना पड़ा. दुनिया की नजरें शनिवार देर रात लंदन के ओलंपिक स्टेडियम में जमी हुई थी, लेकिन […]

विज्ञापन

लंदन : विश्व रिकॉधारी एथलीट जमैका के उसेन बोल्ट अपने कैरियर की आखिरी रेस में गोल्ड जीतने से चूक गये. बोल्ट विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 100 मीटर रेस में तीसरे स्थान पर रहे और उन्हें ब्रॉन्ज से संतोष करना पड़ा.

दुनिया की नजरें शनिवार देर रात लंदन के ओलंपिक स्टेडियम में जमी हुई थी, लेकिन उन्‍हें तब निराशा हाथ लगी जब उनके चहेते खिलाड़ी बोल्‍ट तीसरे स्‍थान पर रहे और उन्हें ब्रॉन्ज से संतोष करना पड़ा. बोल्ट ने 9.95 सेकंड में अपना रेस पूरा किया. पहले और दूसरे स्थान पर अमेरिका के धावकों ने कब्जा कर लिया.35 साल के जस्टिन गैटलिन ने 9.92 सेकंड के साथ गोल्ड मेडल, जबकि क्रिस्टियन कोलमैन ने 9.94 सेकंड में रेस पूरी कर सिल्वर मेडल जीता.

वर्ल्ड एथलेटिक्स : 10000 मीटर में फराह ने लगातार 10वीं बार जीता गोल्ड

बोल्ट का यह आखिरी रेस था, क्योंकि उन्होंने विश्व चैंपियनशिप के बाद संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी. बोल्ट ने अपने कैरियर में 11 वर्ल्ड और 8 ओलिंपिक पदक जीते हैं. बोल्ट के नाम 100 मीटर का विश्व रिकॉर्ड है.

www.prabhatkhabar.com/news/anya-khel/world-athletics-championship-disappointing-performance-of-indians-dutichand-out/1034002.html

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola