2 ट्रॉफी के साथ जलील होने वाले पहले पाकिस्तानी! मोहसिन नकवी ने फिर करवाई अपनी फजीहत, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़
मोहसिन नकवी
Mohsin Naqvi viral post : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2026 का खिताब जीत लिया है, लेकिन ट्रॉफी सेरेमनी में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी से भारतीय खिलाड़ियों ने ट्रॉफी लेने से मना कर दिया.
महिला एशिया कप 2026 का फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए श्रीलंका को 72 रनों से मात दी और खिताब अपने नाम कर लिया. यह भारत की आठवीं खिताबी जीत है. लेकिन मैच से ज्यादा चर्चा ट्रॉफी सेरेमनी की हो रही है.
दरअसल, मैच के बाद ट्रॉफी सेरेमनी में एक ऐसा पल आया, जिसने पूरे मुकाबले से ज्यादा सुर्खियां बटोर लीं. ट्रॉफी देने पहुंचे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी से भारतीय खिलाड़ियों ने कप लेने से इनकार कर दिया. देखते ही देखते यह मामला वायरल हो गया.
मोहसिन नकवी से भारतीय खिलाड़ियों ने क्यों नहीं लिया ट्रॉफी
- भारत ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर एशिया कप अपने नाम किया. मैच खत्म होने के बाद बारी आई ट्रॉफी सेरेमनी की. इसी दौरान मोहसिन नकवी की मौजूदगी चर्चा का केंद्र बन गई.
- भारतीय टीम की ओर से उनसे ट्रॉफी नहीं लेने की बात सामने आते ही सोशल मीडिया पर सवालों की बौछार शुरू हो गई.
- कई भारतीय यूजर्स का कहना है कि जब पाकिस्तान फाइनल की रेस में ही नहीं था, तो उसके क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन को विजेता टीम को ट्रॉफी देने के लिए क्यों बुलाया गया?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मीम्स और पोस्ट



वायरल हो रहे एक वीडियो में भारतीय फैंस मोहसिन नकवी को 'ट्रॉफी चोर' कहकर पुकार रहे है.
2025 की यादें फिर हुईं ताजा
इस पूरे विवाद को लोग 2025 के एशिया कप से भी जोड़ रहे हैं. तब भारतीय पुरुष टीम और मोहसिन नकवी के बीच ट्रॉफी को लेकर विवाद सुर्खियों में रहा था. अब भारतीय महिला टीम से जुड़ी ऐसी ही तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर पुराना मामला फिर चर्चा में आ गया है.
ये भी पढ़ें: VIDEO: 'चोर...चोर, ट्रॉफी चोर', मोहसिन नकवी को देखते ही गूंजा स्टेडियम, वीडियो हुआ वायरल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए