FIFA World Cup 2026 Final: मेसी की टीम पर 'ड्रेक कर्स' का खतरा, जानिए क्या है पूरा मामला

Updated:
विज्ञापन

कनाडाई रैपर और सिंगर ड्रेक और लियोनेल मेसी (एक्स)

Drake Curse Argentina FIFA World Cup 2026 Final: Drake Curse Argentina FIFA World Cup 2026 Final: Drake Curse Argentina FIFA World Cup 2026 Final: फीफा वर्ल्ड कप 2026 फाइनल से पहले अर्जेंटीना पर 'ड्रेक कर्स' का साया? जानिए रैपर के बड़े दांव का क्या है मतलब और क्यों फैंस हैं चिंतित.

विज्ञापन

Drake Curse Argentina FIFA World Cup 2026 Final: फीफा वर्ल्ड कप 2026 फाइनल से पहले अर्जेंटीना के खेमे में जहां इतिहास रचने की उम्मीदें हैं, वहीं एक अजीबोगरीब डर भी चर्चा का विषय बना हुआ है. यह डर है फेमस कनाडाई रैपर और सिंगर ड्रेक से जुड़े कथित ‘ड्रेक कर्स’ का. रविवार को होने वाले फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना का सामना स्पेन से होगा, लेकिन मैच से पहले फैंस ड्रेक के बड़े दांव को लेकर चिंतित हैं. ड्रेक ने कथित तौर पर अर्जेंटीना के खिताब जीतने पर 1.5 मिलियन डॉलर (₹14.50 करोड़ों रुपये) का दांव लगाया है. हालांकि, खेलों में ड्रेक के दांव का रिकॉर्ड बहुत प्रभावशाली नहीं रहा है. इसी वजह से सोशल मीडिया पर अर्जेंटीना समर्थकों के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि कहीं यह ‘ड्रेक कर्स’ टीम के लिए परेशानी न बन जाए.

विज्ञापन

क्या है ‘ड्रेक कर्स’?

‘ड्रेक कर्स’ एक इंटरनेट ट्रेंड है, जिसके मुताबिक जब भी ड्रेक किसी खिलाड़ी, टीम या इवेंट का समर्थन करते हैं या उस पर बड़ा दांव लगाते हैं, तो अक्सर वह पक्ष हार जाता है. हालांकि, इसे साबित करने वाला कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है, लेकिन ड्रेक के कई चर्चित दांव हारने के बाद यह मजाक और खेल संस्कृति का हिस्सा बन गया है. ड्रेक बड़े खेल आयोजनों पर भारी रकम लगाने के लिए जाने जाते हैं. उनके कई दांवों के नतीजे सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहे हैं.

ड्रेक के कई दांव रहे फेल

कोपा अमेरिका 2024 सेमीफाइनल में ड्रेक ने कनाडा की जीत पर 3 लाख डॉलर का दांव लगाया था. मुकाबले में अर्जेंटीना ने कनाडा को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. फीफा वर्ल्ड कप 2022 फाइनल में भी ड्रेक ने अर्जेंटीना पर बड़ा दांव लगाया था. उन्होंने अर्जेंटीना के नियमित समय में फ्रांस को हराने पर 10 लाख डॉलर लगाए थे. अर्जेंटीना मैच जीत गया, लेकिन मुकाबला पेनल्टी शूटआउट तक गया, इसलिए ड्रेक का दांव सफल नहीं हुआ. हाल ही में उन्होंने यूएफसी 329 में कॉनर मैकग्रेगर की जीत पर 10 लाख डॉलर लगाए थे, लेकिन मैकग्रेगर मुकाबले के सिर्फ 69 सेकंड बाद घुटने की चोट के कारण बाहर हो गए. एक वेबसाइट के अनुसार, ड्रेक के सार्वजनिक रूप से सामने आए 87 दांवों में से सिर्फ 32 सफल रहे हैं. यानी उनकी सफलता दर करीब 37.2 प्रतिशत बताई जाती है.

स्पेन की चुनौती आसान नहीं

अर्जेंटीना के लिए फाइनल का मुकाबला स्पेन के खिलाफ है, जो इस टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीम है. स्पेन का खेलने का तरीका बहुत आक्रामक है और वे गेंद को अपने पास रखकर विपक्षी टीम पर दबाव बनाते हैं. लियोनेल मेसी ने स्पेन की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि स्पेन एक खास रणनीति के साथ खेलती है और उनके पास बहुत बेहतरीन खिलाड़ी हैं. मेसी ने यह भी बताया कि वह स्पेन के कई खिलाड़ियों को जानते हैं, खासकर वे जो बार्सिलोना क्लब से जुड़े हुए हैं, जिसे वह खुद भी बहुत पसंद करते हैं.

इसे भी पढ़े- FIFA World Cup 2026: फाइनल मैच की टिकट बनी इतिहास की सबसे महंगी, कीमत 31 लाख के पार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola