मेसी ने यमाल को बताया शानदार खिलाड़ी, बार्सिलोना के लिए दी शुभकामनाएं

Updated:
विज्ञापन
लियोनेल मेसी (एक्स)

लियोनेल मेसी (एक्स)

Messi reaction to Lamine Yamal baby photo: लियोनेल मेसी ने 6 महीने के लमीन यमाल को नहलाया था. 18 साल बाद, वे विश्व कप के फाइनल में आमने-सामने होंगे. मेसी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए यमाल की जमकर तारीफ की.

विज्ञापन

Messi reaction to Lamine Yamal baby photo: फुटबॉल की दुनिया में कुछ पल ऐसे होते हैं जो इतिहास बनने से पहले ही यादगार बन जाते हैं. ऐसी ही एक तस्वीर इन दिनों दुनियाभर में चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसमें महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी छह महीने के बच्चे लमीन यमाल को नहलाते हुए नजर आ रहे हैं. साल 2007 में ली गई यह तस्वीर अब एक ऐसे मोड़ पर वायरल हो गई है, जहां दोनों खिलाड़ी फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने आने वाले हैं. मेसी ने इस तस्वीर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे “इंसाने” (पागलपन जैसा) बताया. उन्होंने कहा कि उस समय किसी ने नहीं सोचा होगा कि जिस बच्चे को उन्होंने अपनी गोद में उठाया था, वही बच्चा भविष्य में दुनिया के बड़े फुटबॉल सितारों में शामिल होगा और एक दिन उनके खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल खेलेगा.

यमाल को लेकर मेसी ने क्या कहा

मेसी ने सात बार के सुपर बाउल विजेता टॉम ब्रैडी के साथ बातचीत में कहा, “लमिन के साथ वह तस्वीर... अब हम एक फाइनल में आमने-सामने हैं, जबकि वह तस्वीर तब ली गई थी जब वह सिर्फ एक बच्चा था. यह सच में अविश्वसनीय है.” उन्होंने यमाल की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि वह मौजूदा समय के दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं. मेसी ने कहा, “वह अभी दुनिया के सबसे अच्छे खिलाड़ियों में से एक है. मैंने उसे करीब से देखा है क्योंकि वह उस क्लब के लिए खेलता है जिसे मैं बहुत प्यार करता हूं. बार्सिलोना से जुड़े होने के कारण मैंने उसके सफर को देखा है.”

2007 में बनी थी ऐतिहासिक तस्वीर

यह वायरल तस्वीर साल 2007 में बार्सिलोना के कैंप नोउ स्टेडियम में एक चैरिटी कैलेंडर शूट के दौरान ली गई थी. यह आयोजन स्थानीय अखबार डायरियो स्पोर्ट (एक दैनिक खेल अखबार) और UNICEF के सहयोग से किया गया था. इस फोटो को फ्रीलांस फोटोग्राफर जोन मोनफोर्ट ने क्लिक किया था. उस समय 20 साल के मेसी बार्सिलोना में अपनी पहचान बना रहे थे, जबकि यमाल सिर्फ छह महीने के थे. करीब 18 साल बाद वही तस्वीर फुटबॉल इतिहास के सबसे भावुक संयोगों में से एक बन गई है.

मेसी ने यमाल को दी शुभकामनाएं

मेसी ने कहा कि यमाल ने केवल 19 साल की उम्र में खुद को एक वैश्विक पहचान बना लिया है और उसके पास इतिहास रचने का शानदार मौका है. उन्होंने कहा, “लमिन एक शानदार खिलाड़ी है. उसका पूरा करियर अभी उसके सामने है. उसके पास कुछ ऐतिहासिक हासिल करने का मौका है, लेकिन हम अपनी पूरी कोशिश करेंगे कि यह मौका इस बार न आए.” मेसी ने यह भी कहा कि वह यमाल की सफलता की कामना करते हैं, क्योंकि उसकी सफलता बार्सिलोना के लिए भी अच्छी खबर है.

फाइनल में होगी दिग्गज और युवा सितारे की टक्कर

वर्ल्ड कप फाइनल में अर्जेंटीना अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी, जबकि स्पेन पहली बार विश्व कप जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में होगा. मुकाबले की सबसे बड़ी कहानी मेसी और यमाल की आमने-सामने की टक्कर मानी जा रही है. मेसी ने स्पेन की टीम और यमाल की तारीफ करते हुए कहा कि उनके पास शानदार खिलाड़ी और बेहतरीन खेलने की शैली है. हालांकि अर्जेंटीना भी अपनी ताकत के साथ मैदान में उतरेगा.

बार्सिलोना की विरासत संभाल रहे हैं यमाल

लमिन यमाल ने बार्सिलोना में वही प्रतिष्ठित नंबर-10 जर्सी पहनी है, जिसे कभी मेसी ने लंबे समय तक पहना था. 2024-25 सीजन में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी मिली. यमाल ने उस सीजन में बार्सिलोना के लिए 18 गोल और 25 असिस्ट किए. उनके प्रदर्शन की बदौलत क्लब ने ला लीगा, कोपा डेल रे और स्पेनिश सुपर कप का खिताब जीता और चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल तक पहुंचा. बार्सिलोना ने यमाल के साथ लंबी अवधि का करार किया है और वह 2031 तक क्लब के साथ बने रहेंगे.

इसे भी पढ़े- फीफा वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में शामिल होंगे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, व्हाइट हाउस ने की पुष्टि


विज्ञापन
ऋतु राज

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola