झारखंड टी20 लीग का शेड्यूल हुआ जारी, उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे एमएस धोनी; फैंस के लिए एंट्री फ्री

Updated:
विज्ञापन

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारी (फोटो-सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड टी20 लीग 2026 का शेड्यूल जारी हो गया है. टूर्नामेंट 10 जून से रांची में शुरू होगा. JSCA अध्यक्ष सौरभ तिवारी ने बताया कि पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे.

विज्ञापन

Jharkhand T20 League: झारखंड टी20 लीग 2026 की शुरुआत 10 जून से होने जा रही है. टूर्नामेंट के शेड्यूल की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है. पहला मुकाबला 10 जून को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में छोटानागपुर रॉयल्स और रांची टाइटंस के बीच खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में कुल 27 मुकाबले खेले जाएंगे.

विज्ञापन

इस टूर्नामेंट को लेकर सबसे बड़ी खबर यह है कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और झारखंड के सबसे बड़े क्रिकेट आइकन महेंद्र सिंह धोनी उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे. झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के अध्यक्ष सौरभ तिवारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि धोनी ने आयोजन में शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है.

6 टीमें इस लीग में लेंगी हिस्सा

झारखंड टी20 लीग के पहले सीजन में कुल छह टीमें हिस्सा ले रही हैं. इनमें छोटानागपुर रॉयल्स, रांची टाइटंस, कोयलांचल सुपर किंग्स, जमशेदपुर स्टीलर्स, धनबाद डायमंड्स और संथाल स्ट्राइकर्स शामिल हैं. लीग चरण में कुल 24 मुकाबले खेले जाएंगे.

21 जून तक खेले जाएंगे लीग के मुकाबले

लीग चरण के सभी मैच 10 जून से 21 जून के बीच खेले जाएंगे. इसके बाद 22 जून को दो सेमीफाइनल मुकाबले आयोजित किए जाएंगे. अंक तालिका में शीर्ष चार स्थान हासिल करने वाली टीमें नॉकआउट चरण में जगह बनाएंगी.

पहले सेमीफाइनल में अंक तालिका की पहले और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच मुकाबला होगा, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में दूसरे और तीसरे स्थान की टीमें आमने-सामने होंगी. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 23 जून को खेला जाएगा, जहां दोनों सेमीफाइनल की विजेता टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी.

झारखंड टी20 लीग का शेड्यूल

मैचतारीखसमयमुकाबला
110 जून12:00 PMछोटानागपुर रॉयल्स vs रांची टाइटंस
210 जून7:30 PMकोयलांचल सुपर किंग्स vs जमशेदपुर स्टीलर्स
311 जून12:00 PMछोटानागपुर रॉयल्स vs धनबाद डायमंड्स
411 जून7:30 PMरांची टाइटंस vs संथाल स्ट्राइकर्स
512 जून12:00 PMछोटानागपुर रॉयल्स vs कोयलांचल सुपर किंग्स
612 जून7:30 PMधनबाद डायमंड्स vs जमशेदपुर स्टीलर्स
713 जून12:00 PMरांची टाइटंस vs कोयलांचल सुपर किंग्स
813 जून7:30 PMछोटानागपुर रॉयल्स vs संथाल स्ट्राइकर्स
914 जून12:00 PMरांची टाइटंस vs जमशेदपुर स्टीलर्स
1014 जून7:30 PMधनबाद डायमंड्स vs कोयलांचल सुपर किंग्स
1115 जून12:00 PMरांची टाइटंस vs संथाल स्ट्राइकर्स
1215 जून7:30 PMछोटानागपुर रॉयल्स vs जमशेदपुर स्टीलर्स
1316 जून12:00 PMकोयलांचल सुपर किंग्स vs संथाल स्ट्राइकर्स
1416 जून7:30 PMरांची टाइटंस vs धनबाद डायमंड्स
1517 जून12:00 PMजमशेदपुर स्टीलर्स vs संथाल स्ट्राइकर्स
1617 जून7:30 PMछोटानागपुर रॉयल्स vs कोयलांचल सुपर किंग्स
1718 जून12:00 PMधनबाद डायमंड्स vs संथाल स्ट्राइकर्स
1818 जून7:30 PMरांची टाइटंस vs जमशेदपुर स्टीलर्स
1919 जून12:00 PMधनबाद डायमंड्स vs कोयलांचल सुपर किंग्स
2019 जून7:30 PMछोटानागपुर रॉयल्स vs संथाल स्ट्राइकर्स
2120 जून12:00 PMधनबाद डायमंड्स vs जमशेदपुर स्टीलर्स
2220 जून7:30 PMरांची टाइटंस vs कोयलांचल सुपर किंग्स
2321 जून12:00 PMछोटानागपुर रॉयल्स vs जमशेदपुर स्टीलर्स
2421 जून7:30 PMधनबाद डायमंड्स vs संथाल स्ट्राइकर्स
सेमीफाइनल-122 जून12:00 PMअंक तालिका में प्रथम स्थान प्राप्त टीम vs चौथे स्थान की टीम
सेमीफाइनल-222 जून7:30 PMअंक तालिका में दूसरे स्थान की टीम vs तीसरे स्थान की टीम
फाइनल23 जून7:30 PMसेमीफाइनल-1 विजेता vs सेमीफाइनल-2 विजेता

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी

रांची और आसपास के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. स्टेडियम में जाकर मैचों और उद्घाटन समारोह का आनंद लेने के लिए किसी टिकट की आवश्यकता नहीं होगी. आयोजकों ने दर्शकों के लिए एंट्री पूरी तरह निशुल्क रखी है. ऐसे में फैंस बिना कोई टिकट खरीदे स्टेडियम में बैठकर लाइव क्रिकेट के साथ उद्घाटन समारोह का भी लुत्फ उठा सकेंगे.

झारखंड क्रिकेट के लिए यह लीग बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है. टूर्नामेंट का उद्देश्य राज्य के युवा खिलाड़ियों को बड़ा मंच देना और स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करना है. वहीं, उद्घाटन समारोह में एमएस धोनी की मौजूदगी इस लीग के पहले सीजन को और भी खास बनाने वाली है.

यह भी पढ़ें: झारखंड T20 लीग में निरहुआ की एंट्री, VIDEO जारी कर फैंस से की खास अपील

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola