ePaper
Live Updates

IND 96/2 (40), India Vs Australia 3rd Test Cricket Score : दूसरे दिन का खेल खत्म, शुभमन गिल ने लगाया शानदार अर्धशतक

Updated at : 08 Jan 2021 1:13 PM (IST)
विज्ञापन
IND 96/2 (40), India Vs Australia 3rd Test  Cricket Score : दूसरे दिन का खेल खत्म, शुभमन गिल ने लगाया शानदार अर्धशतक

Cricket Match score, India vs Australia, Ind vs Aus 3rd Test Cricket Score, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच लाइव क्रिकेट स्कोर : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है. स्टीव स्मिथ के शानदार शतक के बदौतल ऑस्ट्रेलिया ने 338 रन का स्कोर खड़ा किया. वहीं भारत की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए रविंद्र जडेजा ने 4 विकेट झटके. वहीं बुमराह ने भी दो विकेट अपने नाम किये. दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लियें हैं. कप्तान रहाणे और पुजारा क्रीज पर मौजूद हैं. सिडनी टेस्ट से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
1:13 PM. 8 Jan 211:13 PM. 8 Jan

दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है. खेल खत्म होने तक भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिया है.

1:13 PM. 8 Jan 211:13 PM. 8 Jan

शुभमन गिल शानदार अर्धशतक लगाने के बाद हुए आउट

1:13 PM. 8 Jan 211:13 PM. 8 Jan

भारत को लगा पहला झटका. रोहित शर्मा 26 रन बना कर आउट

1:13 PM. 8 Jan 211:13 PM. 8 Jan

भारत ने शुरू की बल्लेबाजी, रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने क्रीज पर मौजूद

1:13 PM. 8 Jan 211:13 PM. 8 Jan

अस्ट्रेलिया 338 रन पर सिमटी

रवींद्र जडेजा और बुमराह की शानदार गेंदबाजी के बदौलत तीसरे टेस्ट मैच में भारत की वापसी हुई है. अस्ट्रेलिया 338 रन पर सिमट गयी है. स्टीव स्मिथ ने शानदार शतक लगाया. रवींद्र जडेजा ने 4 विकेट झटके.

1:13 PM. 8 Jan 211:13 PM. 8 Jan

बुमराह और जडेजा ने की शानदार गेंदबाजी के बदौलत भारत ने अस्ट्रेलिया के सात बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया है.

1:13 PM. 8 Jan 211:13 PM. 8 Jan

ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका, बुमराह ने पेन को किया आउट

1:13 PM. 8 Jan 211:13 PM. 8 Jan

भारत की शानदार गेंदबाजी 

रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह ने लंच के पहले आस्ट्रेलिया के तीन महत्वपूर्ण विकेट लेकर भारत को दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में शुक्रवार को यहां वापसी दिलायी.

1:13 PM. 8 Jan 211:13 PM. 8 Jan

ऑस्ट्रेलिया को पंचावा झटका

ऑस्ट्रेलिया को पंचावा झटका लगा है. बुमराह ने ग्रीन को दिखाया पवेलियन का रास्ता. ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 249 रन बना लिये हैं. टिम पेन (0 रन) और स्टीव स्मिथ (76 रन) क्रीज पर हैं.

1:13 PM. 8 Jan 211:13 PM. 8 Jan

ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 232 रन बना लिये हैं. कैमरन ग्रीन (0 रन) और स्टीव स्मिथ (60 रन) क्रीज पर हैं. भारत के लिए पहली पारी में अब तक रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके.

1:28 PM. 7 Jan 211:28 PM. 7 Jan

पहले दिन का खेल खत्म

पहले दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट गंवाकर 166 रन बना लिया है. खेल खत्म होने तक मार्नस लाबुशेन (67 रन) और स्टीव स्मिथ (31 रन) ने मेजबान टीम को संभाल लिया हैं. भारत के लिए पहली पारी में अब तक मोहम्मद सिराज और नवदीप सैनी ने 1-1 विकेट लिया है.

1:28 PM. 7 Jan 211:28 PM. 7 Jan

.अस्ट्रेलिया को दूसरा झटका लगा है. तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने कंगारूओं को दूसरा झटका दिया है.

1:28 PM. 7 Jan 211:28 PM. 7 Jan

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच का खेल जारी है. चाय तक अस्ट्रेलिया ने 1 विकेट के नुकसान पर 93 रन बना लिया है.

1:28 PM. 7 Jan 211:28 PM. 7 Jan

पहली विकेट जल्द गिरने के बाद संभले अस्ट्रेलियाई बल्लेबाज, स्कोर – 92/1

1:28 PM. 7 Jan 211:28 PM. 7 Jan

बारिश के बाद मैच हुआ शुरू

1:28 PM. 7 Jan 211:28 PM. 7 Jan

सिडनी में हो रही है लगातार बारिश

1:28 PM. 7 Jan 211:28 PM. 7 Jan

बारिश के कारण हुआ लंच 

बारिश के कारण लंच लेने का फैसला कर दिया गया है. बारिश के कारण पहले सत्र में केवल 7.1 ओवर का खेल हो पाया है.

1:28 PM. 7 Jan 211:28 PM. 7 Jan

सिराज ने दिलायी भारत को पहली सफलता

सिडनी टेस्ट में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने भारत को पहली सफलाता दिलायी. उन्होंने डेविड वॉर्नर को पांच रन के नीजी स्कोर पर स्लीप में कैच कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया.

1:28 PM. 7 Jan 211:28 PM. 7 Jan

बारिश के कारण मैच रुका

सिडनी में हो रही लगातार बारिश के कारण मैच रुक गया है. बारिश के आने से पहले तक ऑस्ट्रेलिया ने 1 विकेट के नुकसान पर 21 बना लिये थे. वहीं मोहम्मद सिराज ने वॉर्नर को आउट करके भारत को पहली सफलता दिलायी.

7:00 AM. 7 Jan 217:00 AM. 7 Jan

नवदीप सैनी ने किया डेब्यू

तेज गेंदबाज नवदीप सैनी भारत के 299वें टेस्ट क्रिकेटर बने गये हैं. उन्हें चोटिल उमेश यादव की जगह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए अंतिम एकादश में शामिल किया गया. उमेश मेलबर्न टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में अपना चौथा ओवर करते समय चोटिल हो गये थे. शार्दुल ठाकुर भी उनकी जगह पर अंतिम एकादश में जगह बनाने के दावेदार थे जबकि टी नटराजन को भी टेस्ट टीम में शामिल कर दिया गया था.

7:00 AM. 7 Jan 217:00 AM. 7 Jan

पहली महिला मैच अंपायर बनी क्लेयर पोलोसाक

क्लेयर पोलोसाक गुरुवार से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले जाने वाले पुरुषों के टेस्ट मैच में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला मैच अंपायर बने गयी है. ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स की 32 साल की पोलोसाक मैच में चौथे अंपायर की भूमिका में हैं. वह इससे पहले पुरुष वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला अंपायर बनीं थीं.

अजिंक्य रहाणे ने मैच से पहले कही ये बात 

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बुधवार को कहा कि ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की नयी चीजें सीखने की ललक और हरफनमौला रवींद्र जडेजा की बल्लेबाजी में सुधार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैचों में भारत को काफी फायदा हुआ है. जडेजा ने मेलबर्न में खेले गये दूसरे टेस्ट में अहम मौके पर अर्धशतकीय पारी खेलने के साथ कप्तान के साथ शतकीय साझेदारी निभाकर टीम की जीत की नींव रखी थी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola