IND W vs SL W Head to Head: श्रीलंका के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड, जानें किसका पलड़ा भारी

Updated:
विज्ञापन

हरमनप्रीत कौर और चमारी अट्टापट्टू (फोटो- सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत और श्रीलंका आमने-सामने होंगे. 2024 के फाइनल में श्रीलंका से मिली हार के बाद टीम इंडिया की नजर 8वीं बार खिताब जीतने पर है. जानें दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और एशिया कप में किसका पलड़ा भारी रहा है.

विज्ञापन

IND W vs SL W Head to Head: महिला एशिया कप 2026 का फाइनल रविवार, 13 सितंबर को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा. इस मुकाबले में टीम इंडिया की नजर सिर्फ ट्रॉफी पर नहीं होगी, बल्कि 2024 की उस हार का हिसाब बराबर करने पर भी होगी, जब श्रीलंका ने भारत को हराकर पहली बार एशिया कप का खिताब जीता था.

विज्ञापन

भारत इस बार रिकॉर्ड आठवीं बार महिला एशिया कप चैंपियन बनने के इरादे से मैदान पर उतरेगा. टूर्नामेंट के पहले नौ संस्करणों में भारत ने सात बार खिताब जीता है. श्रीलंका ने 2024 में अपना पहला खिताब जीता, जबकि बांग्लादेश भी एक बार चैंपियन बन चुका है.

2024 की हार अब भी है याद

पिछले एशिया कप के फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 165 रन बनाए थे. इसके जवाब में श्रीलंका ने 18.4 ओवर में 167 रन बनाकर 8 विकेट से मुकाबला जीत लिया था. चमारी अट्टापट्टू और हर्षिता समरविक्रमा ने भारत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया था.

ये भी पढ़ें: IND vs SL Women's Asia Cup Final: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-श्रीलंका का फाइनल?

एशिया कप में भारत का पलड़ा भारी

महिला एशिया कप के इतिहास में भारत का रिकॉर्ड शानदार रहा है. 2004 में टूर्नामेंट की शुरुआत से लेकर अब तक भारत सात बार चैंपियन बन चुका है. 2004, 2005-06, 2006 और 2008 में भारत ने श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था. इसके बाद 2022 के फाइनल में भी भारत ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराया था.

हालांकि 2024 में कहानी बदल गई. श्रीलंका ने भारत को 8 विकेट से हराकर पहली बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की. अब 2026 के फाइनल में भारत के पास इस हार का जवाब देने का मौका है.

भारत-श्रीलंका के बीच खिताबी मुकाबले

सालमुकाबलानतीजा
2004भारत बनाम श्रीलंकाभारत ने सीरीज 5-0 से जीती
2005-06फाइनलभारत 97 रन से जीता
2006फाइनलभारत 8 विकेट से जीता
2008फाइनलभारत 177 रन से जीता
2022फाइनलभारत 8 विकेट से जीता
2024फाइनलश्रीलंका 8 विकेट से जीता
2026फाइनलमुकाबला होना बाकी

ओवरऑल हेड-टू-हेड में भी भारत आगे

अगर दोनों टीमों के हालिया मुकाबलों को देखें तो भारत का पलड़ा साफ तौर पर भारी है. उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार पिछले 10 मुकाबलों में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 8 मैच जीते हैं और श्रीलंका को 2 जीत मिली हैं. लेकिन एशिया कप फाइनल में 2024 की हार यह बताती है कि आंकड़े मैदान पर अपने आप मैच नहीं जिताते. श्रीलंका मौजूदा चैंपियन है और भारत को ट्रॉफी वापस लेने के लिए एक बार फिर मजबूत प्रदर्शन करना होगा.

इस बार कहानी सिर्फ रिकॉर्ड की नहीं

भारत के पास एक तरफ आठवें खिताब का मौका है, तो दूसरी तरफ श्रीलंका लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने के इरादे से उतरेगा. इस बार का फाइनल 7 बार की चैंपियन टीम और मौजूदा चैंपियन के बीच होगा. भारत ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 40 रन से हराया, जबकि श्रीलंका ने पाकिस्तान को 4 विकेट से मात देकर फाइनल में जगह बनाई.

ये भी पढ़ें: एक तरफ India vs Sri Lanka Women's Final, दूसरी ओर India vs Afghanistan; जानें दोनों मैचों का समय, स्क्वाड और कहां होगा लाइव टेलीकास्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola