Hockey: मध्य प्रदेश ने दागे 29 गोल, राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में पहले दिन गोल की बरसात

Updated:
विज्ञापन

Players in action during match between UP and Kerala. Image: Hockey India Social Media

सोमवार 4 नवंबर को चेन्नई में 14वीं राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप का शुभारंभ हो गया. पहले दिन यूपी, एमपी, कर्नाटक, मणिपुर, चंडीगढ़ और तमिलनाडु ने अपने अपने मुकाबले जीते.

विज्ञापन

Hockey: चेन्नई में 14वीं राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप आगाज हो गया. पुरुषों की इस प्रतियोगिता के शुरुआती दिन 6 मैचों का आयोजन हुआ. चैंपियनशिप के पहले दिन मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, मणिपुर, कर्नाटक, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश ने अपने-अपने मैच जीते. इस प्रतियोगिता में कुल 31 राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश की टीमें भाग ले रही हैं. चैंपियनशिप का उद्घाटन हॉकी इंडिया के सचिव भोला नाथ सिंह ने किया. टूर्नामेंट का आयोजन मेयर राधाकृष्ण हॉकी स्टेडियम, चेन्नई में किया गया.

विज्ञापन
Hockey india general secretary bhola nath singh inaugurating tournament in chennai.

पहले दिन हुए मैचों का हाल

टूर्नामेंट में पहला मैच उत्तर प्रदेश हॉकी ने जीता. पूल एफ में यूपी की टीम ने केरल हॉकी को 6-0 से हराया. कप्तान ललित उपाध्याय की अगुआई वाली यूपी टीम ने केरल हॉकी को मैच में टिकने का बिल्कुल मौका नहीं दिया. यूपी की तरफ से अरुण साहनी ने दो गोल किए. 

पूल सी के दूसरे मैच में मध्यप्रदेश ने सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के शुरुआती दिन अंडमान निकोबार के खिलाफ सोमवार को यहां 29 गोल दाग कर एकतरफा जीत दर्ज की. इस मैच में मोहम्मद ज़द खान दूसरे, 16 वें, 46वें, 49वें और 51वें मिनट में पांच गोल दागे जबकि अक्षय दुबे  ने चार गोल किये. मध्य प्रदेश टीम के लिए निजामुद्दीन और मोहम्मद उमर ने हैट्रिक लगाई. 

मणिपुर ने 19 गोल दाग पुरुष हॉकी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में दर्ज की एकतरफा जीत दर्ज की. पूल एच में मणिपुर ने बिहार को 19-1 से हराया. मणिपुर के लिए पांच खिलाड़ियों ने हैट्रिक लगाई. सिरिल लुगुन, निंगोम्बम जेनजेन सिंह , लैशराम दीपू सिंह  और भाकर निंगोबम ने हैट्रिक लगाकर प्रभावित किया.

कर्नाटक ने उत्तराखंड को पूल डी मैच में 10-0 से शिकस्त दी. पूल डी के एक अन्य मैच में चंडीगढ़ ने त्रिपुरा को 5-0 से हराया. दिन के आखिरी मैच में तमिलनाडु ने आंध्र प्रदेश को 7-0 से हराया. इस मैच में तमिलनाडु के लिए कप्तान कार्ति एस ने दो गोल किए. 

आज मंगलवार, 5 नवंबर 2024 दूसरे दिन के मैचों का कार्यक्रम:

समय         पूल                   मैच

07:00 – पूल एफ: दिल्ली हॉकी बनाम हॉकी जम्मू और कश्मीर

08:45 – पूल डी: हॉकी उत्तराखंड बनाम त्रिपुरा हॉकी

10:30 – पूल डी: हॉकी चंडीगढ़ बनाम हॉकी कर्नाटक

12:15 – पूल एच: हॉकी बंगाल बनाम असम हॉकी

02:00 – पूल सी: हॉकी आंध्र प्रदेश बनाम हॉकी अंडमान और निकोबार

03:45 – पूल सी: हॉकी मध्य प्रदेश बनाम तमिलनाडु की हॉकी यूनिट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola