IND vs ENG: क्या संजू सैमसन की होगी वापसी? विकेटकीपर के भविष्य पर गौतम गंभीर ने तोड़ी चुप्पी

Updated:
विज्ञापन
संजू सैमसन और गौतम गंभीर (फोटो-सोशल मीडिया)

संजू सैमसन और गौतम गंभीर (फोटो-सोशल मीडिया)

टी20 विश्व कप 2026 के 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' संजू सैमसन को इंग्लैंड के खिलाफ टीम से बाहर रखने पर सवाल उठ रहे हैं. मुख्य कोच गौतम गंभीर ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. जानिए क्या है संजू का भविष्य.

विज्ञापन

टी20 विश्व कप 2026 में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' रहने वाले संजू सैमसन इन दिनों भारतीय टीम में अपनी जगह को लेकर चर्चा में हैं. इंग्लैंड के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के पहले मैच में संजू सैमसन 1 रन बनाकर आउट हो गए. जिसके बाद टीम मैनेजमेंट ने संजू सैमसन को अगले दो मुकाबले से बाहर कर दिया. वहीं दूसरे मुकाबले में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को इंटरनेशनल डेब्यू का मौका दिया गया.

फॉर्म के आधार पर लिया गया फैसला

वैभव सूर्यवंशी एक ओपनिंग बल्लेबाज हैं, ऐसे में टीम मैनेजमेंट के सामने चुनौती थी कि उन्हें मौका देने के लिए किस खिलाड़ी को बाहर किया जाए. विकल्प संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा थे. आखिरकार मौजूदा फॉर्म को देखते हुए चयनकर्ताओं ने संजू को बाहर रखने का फैसला किया.

गंभीर बोले- संजू को पूरी स्पष्टता दे दी गई है

भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कहा कि वह इस मुद्दे पर संजू सैमसन से बात कर चुके हैं. हालांकि उन्होंने बातचीत का विवरण सार्वजनिक करने से इनकार किया. गंभीर ने कहा, "संजू सैमसन को जो स्पष्टता चाहिए थी, वह मैं पहले ही दे चुका हूं और वह बातचीत कोच और खिलाड़ी के बीच ही रहेगी. उन्होंने विश्व कप में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन कभी-कभी आपको खिलाड़ी की मौजूदा फॉर्म भी देखनी पड़ती है."

">

अभी खत्म नहीं हुई है वापसी की उम्मीद

गौतम गंभीर ने यह भी साफ किया कि संजू सैमसन की इस सीरीज में वापसी की संभावना पूरी तरह खत्म नहीं हुई है. उनके मुताबिक टीम वही संयोजन उतारेगी जो बेहतर परिणाम दिलाने में सक्षम होगा. उन्होंने कहा, "ऐसा कोई नियम नहीं है कि संजू इस सीरीज में वापसी नहीं कर सकते. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आखिरकार परिणाम सबसे महत्वपूर्ण होते हैं. हम उसी प्लेइंग इलेवन को चुनते हैं जो हमें जीत दिला सके. हर खिलाड़ी को भारत के लिए खेलने का अधिकार अपने प्रदर्शन से अर्जित करना पड़ता है."

लगातार हार से परेशान हैं गंभीर

भारत की टीम पिछले पांच टी20 मुकाबलों में चार हार झेल चुकी है, जबकि एक मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका. गंभीर ने स्वीकार किया कि टीम आयरलैंड और इंग्लैंड दोनों जगह परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने में असफल रही है. उन्होंने कहा, "हमने परिस्थितियों के मुताबिक खुद को अच्छी तरह नहीं ढाला. अगर हम बेहतर तरीके से अनुकूलन करते और अच्छा क्रिकेट खेलते तो शायद लगातार इतने मैच नहीं हारते."

यह भी पढ़ें: 'इंग्लैंड में खेलना IPL खेलने जैसा नहीं', जोफ्रा आर्चर ने उड़ाया भारतीय बल्लेबाजों का मजाक

20 साल में पहली बार 100+ रन से हारा भारत, इंग्लैंड के खिलाफ मिली टी20 इतिहास की सबसे शर्मनाक हार


विज्ञापन
Ujjawal Sinha

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola