कैंसर से जूझ रहे पूर्व गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर डिंग्को सिंह को एयर ऐंबुलेंस से लाया जाएगा दिल्ली
Author : ArbindKumar Mishra Published by : Prabhat Khabar Updated At : 23 Apr 2020 4:24 PM
देश के पूर्व महान बॉक्सर डिंग्को सिंह (Former gold medalist boxer Dingko Singh ) इस समय कैंसर से जूझ रहे हैं. उन्हें बेहतर इलाज के लिए इंफाल से दिल्ली लाने की कोशिश की जा रही है. न्यूज एजेंसी एएनआई के अुनसार डिंग्को सिंह को स्पाइसजेट की एयर ऐंबुलेंस से दिल्ली लाया जाएगा. उन्हें 25 अप्रैल को दिल्ली लाया जाएगा.
नयी दिल्ली : देश के पूर्व महान बॉक्सर डिंग्को सिंह इस समय कैंसर से जूझ रहे हैं. उन्हें बेहतर इलाज के लिए इंफाल से दिल्ली लाने की कोशिश की जा रही है. न्यूज एजेंसी एएनआई के अुनसार डिंग्को सिंह को स्पाइसजेट की एयर ऐंबुलेंस से दिल्ली लाया जाएगा. उन्हें 25 अप्रैल को दिल्ली लाया जाएगा.
Also Read: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने बताया कि आखिर क्यों केविन पीटरसन से जलते थे इंग्लैंड के खिलाड़ी
देश में इस समय कोरोना वायरस के कारण देश भर में लॉकडाउन लगाया गया है, जो की 3 मई तक जारी रहेगा. लॉडाउन के कारण एशियन गेम्स के पूर्व गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर डिंग्को सिंह को कोई दिक्कत न हो ये देखते हुए एयर ऐंबुलेंस से दिल्ली भेजने का फैसला किया गया है.
भारत के महान बॉक्सर विजेंदर सिंह कैंसर से जूझ रहे डिंग्को सिंह की मदद के लिए आगे आये हैं. विजेंदर सिंह ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर एक वॉट्सऐप ग्रुप बनाया है और एक लाख रुपये जमा करके सीधे डिंग्को सिंह के खाते में भेजे जाएंगे.
विजेंदर सिंह ने कहा, हमारा एक वॉट्सऐप ग्रुप है जिसका नाम है हममें है दम. मनोज ने इस पर डिंग्को सिंह के बारे में लिखा, ‘हमने उनके बैंक खाते की जानकारी ली और अब पैसे इकट्ठे कर रहे हैं.’
Also Read: जब तेंदुलकर ने शेन वार्न की जमकर की थी धुनाई, तो उसने सचिन के करीब आकर कहा था…
गौरतलब है कि मणिपुर के 41 वर्षीय डिंग्को सिंह ने 1998 एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था और देश का मान बढ़ाया था. उन्हें साल 2013 में पद्मश्री से नवाजा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










