इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने बताया कि आखिर क्यों केविन पीटरसन से जलते थे इंग्लैंड के खिलाड़ी
Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 23 Apr 2020 2:32 PM
पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने दावा किया है कि इंग्लैंड के अधिकांश खिलाड़ी अपने पूर्व साथी केविन पीटरसन से जलते थे क्योंकि इंडियन प्रीमियर लीग में उन्हें ‘शानदार करार' मिला था.
पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने दावा किया है कि इंग्लैंड के अधिकांश खिलाड़ी अपने पूर्व साथी केविन पीटरसन से जलते थे क्योंकि इंडियन प्रीमियर लीग में उन्हें ‘शानदार करार’ मिला था. अब क्रिकेट को अलविदा कह चुके पीटरसन को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 2009 में 9 . 8 करोड़ रूपये में खरीदा था. वॉन ने ‘फॉक्स स्पोर्ट्स’ से कहा,‘‘ लोग बहुत जलते थे. खिलाड़ी अब इसका खंडन करेंगे लेकिन उस समय ऐसा था. ” पीटरसन का तत्कालीन कप्तान एंड्रयू स्ट्रास से मतभेद भी हुआ था क्योंकि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड अपने खिलाड़ियों को आईपीएल खेलने की अनुमति नहीं दे रहा था.
वॉन ने कहा कि मतभेदों की शुरूआत आईपीएल को लेकर ही हुई थी. उन्होंने कहा कि पीटरसन का मानना था कि आईपीएल खेलकर बेहतरीन वनडे टीम बनाई जा सकती है. उन्होंने कहा ,‘‘वह कहता था कि वह इसलिए खेलना चाहता है क्योंकि इससे दुनिया के शीर्ष वनडे खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा और अपना खेल बेहतर होगा. ” उन्होंने कहा कि कुछ खिलाड़ियों का हालांकि मानना था कि वह पैसे के लिए खेलना चाहता है. उन्होंने कहा ,‘‘उनका कहना था कि वह सिर्फ पैसा कमाना चाहता है. उसे बड़ा अनुबंध मिला था जबकि बाकियों को नहीं.
आपको बता दें कि केविन आईपीएल रिकॉर्ड शानदार रहा है उन्होंने आईपीएल के 36 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 37.07 की औसत से बेहतरीन 10001 रन बनाएं हैं, जिसमें एक शतक और 4 अर्द्धशतक शामिल हैं, वो आईपीएल के सिर्फ 5 सीजन ही खेल पाए हैं. आईपीएल में केविन का उच्चतम स्कोर 103 रन है, आईपीएल 2012 का सीजन उनके लिए शानदार रहा था जिसमें उन्होंने 8 मैचों में 61 की औसत से 305 रन बनाएं थे. यही वो सीजन जिसमें वो अपने आईपीएल करियर की बेहतरीन पारी खेली थी.
हालांकि आईपीएल में उनके गेंदबाजी कोई खासा प्रभावित नहीं किया है उन्होंने आईपीएल में 36 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने सिर्फ 7 विकेट ही अपने नाम किये हैं, जिसमें उनका बेस्ट 31 रन देकर 2 विकेट रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










