FIFA World Cup: भारत में फीफा का जलवा, तीन दिनों में 3.5 करोड़ दर्शकों ने देखा विश्व कप

Updated:
विज्ञापन

फीफा वर्ल्ड कप के दौरान फैंस का क्रेज (फोटो- सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

फीफा विश्व कप 2026 भारत में फुटबॉल के बढ़ते प्रभाव को दर्शा रहा है. भले ही भारतीय टीम टूर्नामेंट में नहीं है, लेकिन दर्शक संख्या में भारत प्रमुख बाजारों में शामिल है. जेन-जी और मोबाइल दर्शकों की बढ़ती भागीदारी भविष्य के लिए बड़े अवसरों का संकेत दे रही है.

विज्ञापन

फीफा विश्व कप 2026 भारत में फुटबॉल के बढ़ते प्रभाव की नई कहानी लिख रहा है. भले ही भारतीय टीम टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं है, लेकिन दर्शकों के मामले में भारत दुनिया के प्रमुख फुटबॉल बाजारों में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा रहा है. टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अब तक कुल 4.699 करोड़ (46.99 मिलियन) दर्शक विश्व कप के मुकाबले देख चुके हैं। इनमें सबसे बड़ी हिस्सेदारी युवा पीढ़ी यानी ‘जेन-जी’ की रही है.

विज्ञापन

तीन दिनों में 3.5 करोड़ दर्शकों ने देखा क्वार्टर फाइनल

विश्व कप के क्वार्टर फाइनल चरण ने भारतीय दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा किया. 10 से 12 जुलाई के बीच खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों को 3.475 करोड़ (34.75 मिलियन) दर्शकों ने देखा. यह पूरे टूर्नामेंट की कुल दर्शक संख्या का करीब 74 प्रतिशत है. इससे साफ है कि जैसे-जैसे टूर्नामेंट निर्णायक दौर में पहुंचा, दर्शकों की दिलचस्पी भी तेजी से बढ़ी.

युवा दर्शकों ने दिखाई सबसे ज्यादा रुचि

दर्शकों के आंकड़ों में जेन-जी का दबदबा साफ नजर आया. कुल 4.699 करोड़ दर्शकों में से 1.968 करोड़ (19.68 मिलियन) दर्शक 25 वर्ष या उससे कम उम्र के रहे. यह दर्शाता है कि भारत में फुटबॉल का आकर्षण नई पीढ़ी के बीच लगातार बढ़ रहा है.

जेन-जी का दबदबा

श्रेणीसंख्या
कुल दर्शक4.699 करोड़
25 वर्ष तक के दर्शक1.968 करोड़
क्वार्टर फाइनल (10-12 जुलाई) दर्शक3.475 करोड़

मोबाइल बना स्टेडियम

दर्शकों की पसंद में भी बदलाव देखने को मिला है. एक समय खेल देखने का प्रमुख माध्यम टेलीविजन हुआ करता था, लेकिन फीफा विश्व कप 2026 में मोबाइल स्क्रीन सबसे बड़ा स्टेडियम बनकर उभरी है. रिपोर्ट के अनुसार 2.673 करोड़ (26.73 मिलियन) दर्शकों ने मोबाइल फोन पर मुकाबलों का आनंद लिया. इसके मुकाबले केवल 61.6 लाख दर्शकों ने कनेक्टेड या स्मार्ट टीवी के जरिए मैच देखे.

पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर में सबसे ज्यादा क्रेज

राज्यों के स्तर पर पश्चिम बंगाल विश्व कप का सबसे बड़ा दर्शक केंद्र बनकर उभरा. यहां 95.9 लाख दर्शकों ने मुकाबले देखे। इसके बाद पूर्वोत्तर राज्यों में 73.3 लाख और केरल में 62 लाख दर्शक विश्व कप से जुड़े. यह एक बार फिर साबित करता है कि भारत के पारंपरिक फुटबॉल गढ़ आज भी खेल के सबसे बड़े समर्थक बने हुए हैं.

राज्यवार दर्शक संख्या

क्षेत्रदर्शक
पश्चिम बंगाल95.9 लाख
पूर्वोत्तर राज्य73.3 लाख
केरल62 लाख

भारत में फुटबॉल की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और फीफा विश्व कप 2026 के आंकड़े बताते हैं कि यह खेल अब सिर्फ कुछ राज्यों तक सीमित नहीं रहा. खासकर युवाओं और मोबाइल दर्शकों की बढ़ती भागीदारी भविष्य में फुटबॉल के लिए बड़े अवसरों का संकेत दे रही है.

ये भी पढ़ें: FIFA World Cup: भव्य होगा वर्ल्ड कप का क्लोजिंग सेरेमनी, टॉम क्रूज और रॉबी विलियम्स आएंगे नजर


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola