FIFA World Cup 2026 Final: स्पेन और अर्जेंटीना के खिलाड़ियों में जमकर धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन

अर्जेंटीना और स्पेन के खिलाड़ियों के बीच हुई धक्का-मुक्की (एक्स)

FIFA World Cup Final controversy: फीफा वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में स्पेन की जीत, पर मैदान पर हुई झड़प ने मचाया बवाल. अतिरिक्त समय में फेरन टॉरस के गोल से स्पेन विजेता बना, देखें वीडियो.

विज्ञापन

FIFA World Cup Final controversy: फीफा वर्ल्ड कप 2026 फाइनल का रोमांचक मुकाबला जहां स्पेन की ऐतिहासिक जीत के साथ खत्म हुआ, वहीं मैच के बाद मैदान पर हुई झड़प ने इस मुकाबले को विवादों में भी ला दिया. यूरोपीय चैंपियन स्पेन ने अतिरिक्त समय में फेरन टॉरस के गोल की बदौलत अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर अपना दूसरा वर्ल्ड कप खिताब जीत लिया. इससे पहले स्पेन ने 2010 में दक्षिण अफ्रीका में नीदरलैंड्स को हराकर पहली बार ट्रॉफी अपने नाम की थी. हालांकि, मुकाबले की आखिरी सीटी बजने के तुरंत बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच तनाव बढ़ गया. अर्जेंटीना के मिडफील्डर लियान्द्रो पारेदेस और स्पेन के डिफेंडर एरिक गार्सिया के बीच हुई तीखी नोक-झोंक ने फाइनल मुकाबले की सरगर्मी बढ़ा दी.

विज्ञापन

अंतिम सीटी के बाद शुरू हुआ विवाद

मैच खत्म होते ही पारेदेस तेजी से स्पेन के खिलाड़ियों की ओर पहुंचे और एरिक गार्सिया से भिड़ गए. दोनों के बीच हुई कहासुनी कुछ ही सेकंड में हाथापाई में बदल गई. पारेदेस ने गार्सिया के गले के पास हाथ लगाया, जिसके बाद स्पेनिश डिफेंडर जोरदार टक्कर से जमीन पर गिर गए. इस घटना के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी, सब्स्टिट्यूट  खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ भी मैदान पर पहुंच गए. कुछ देर तक दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की और बहस चलती रही, लेकिन अधिकारियों और खिलाड़ियों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया.

फाउल और कार्ड से भरा रहा मुकाबला

यह फाइनल शुरुआत से ही बेहद आक्रामक और शारीरिक टकराव वाला रहा. अर्जेंटीना के खिलाड़ियों को पूरे मैच में कई बार कड़े टैकल के लिए चेतावनी मिली. कप्तान लियोनेल मेसी की टीम को कुल छह येलो कार्ड मिले. 90वें मिनट में अर्जेंटीना के एंजो फर्नांडीज को स्पेन के डिफेंडर पाउ कुबार्सी पर किए गए खतरनाक फाउल के लिए लाल कार्ड दिखाया गया. इस फैसले के बाद अर्जेंटीना दस खिलाड़ियों के साथ खेलने को मजबूर हो गया.

फेरन टॉरस ने अतिरिक्त समय में दिलाई जीत

निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं. इसके बाद अतिरिक्त समय में स्पेन ने दबाव बढ़ाया और 106वें मिनट में फेरन टॉरस ने निर्णायक गोल कर दिया. इस गोल के बाद स्पेन ने अपनी बढ़त को अंत तक कायम रखा और दूसरी बार विश्व कप ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया.

हार के बाद अर्जेंटीना कोच ने क्या कहा

अर्जेंटीना के कोच लियोनेल स्कालोनी ने हार के बाद अपनी टीम के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि टीम ने पूरी ताकत लगाई और हार को स्वीकार करना भी खेल का हिस्सा है. स्कालोनी ने कहा, "हमें जीत में विनम्र और हार में भी गरिमापूर्ण रहना चाहिए. हम इस हार को स्वीकार करते हैं. हमने अपना सब कुछ दिया." उन्होंने आगे कहा कि मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद खिलाड़ियों ने जिस तरह संघर्ष किया, वह उनके देश और लोगों के लिए प्रेरणा है.

झड़प के बाद दिखा खेल भावना का नजारा

मैदान पर विवाद के बावजूद मैच के बाद दोनों टीमों के कई खिलाड़ियों ने खेल भावना दिखाई. स्पेन के खिलाड़ी लियोनेल मेसी से मिले और उन्हें सम्मान दिय. वहीं स्कालोनी और स्पेन के कोच लुइस डे ला फुएंते ने मैदान के बीच एक-दूसरे को गले लगाकर खेल भावना का संदेश दिया. वर्ल्ड कप फाइनल का यह मुकाबला जहां स्पेन की शानदार जीत के लिए याद रखा जाएगा, वहीं अंतिम क्षणों की झड़प भी लंबे समय तक चर्चा में बनी रहेगी.

इसे भी पढ़े- FIFA World Cup 2026 Final: हाफटाइम शो बना चर्चा का विषय, 27 मिनट के ब्रेक पर विवाद


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola