आयरलैंड के बाद इंग्लैंड से भी मिली हार, बेथेल की पारी के आगे पस्त हुआ भारत

Updated:
विज्ञापन
आयरलैंड के बाद इंग्लैंड से भी मिली हार, बेथेल की पारी के आगे पस्त हुआ भारत

इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराकर मुकाबले को 6 गेंद पहले जीत लिया. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. इससे पहले भारत को आयरलैंड के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा था.

विज्ञापन

ENG vs IND: इंग्लैंड और भारत के बीच खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले को इंग्लैंड ने की टीम आसानी से अपने नाम किया. इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम को अभी तक एक भी जीत नहीं मिली है. आयरलैंड के खिलाफ भी भारतीय टीम को दो टी20 में हार का सामना करना पड़ा था. अब इंग्लैंड में भी हार के साथ शुरुआत हुई है.

मैनचेस्टर में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही. डेब्यू कर रहे वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने पहले विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी की. वैभव सूर्यवंशी 14 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद अभिषेक शर्मा 24 गेंद में 43 रन बनाकर आउट हो गए. यहां से पारी को ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने संभाला.

ईशान किशन अर्धशतक से चूके

दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी की. इस दौरान अय्यर 37 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद शिवम दुबे 5 रन बनाकर चलते बने. वहीं ईशान किशन अर्धशतक पूरा करने से चूक गए. ईशान 49 रन बनाकर आउट हो गए. अंत में तिलक वर्मा ने 24 रन बनाकर स्कोर को 190 रन तक पहुंचाया. इंग्लैंड के लिए सैम करन ने 3, विल जैक्स ने 1, जोफ्रा आर्चर ने 1 और लियाम डॉसन ने 1 विकेट चटकाए.

इंग्लैंड की खराब शुरुआत

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही. फिल साल्ट पहली ही गेंद पर आउट हो गए. उसके बाद जोस बटलर भी पहले ओवर में पवेलियन लौट गए. इंग्लैंड ने 1 रन पर ही दो विकेट गंवा दिए. उसके बाद हैरी ब्रूक और जैकब बेथेल ने पारी को संभाला.

बेथेल की ताबड़तोड़ पारी

हैरी ब्रूक और जैकब बेथेल ने तीसरे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी की. इस दौरान हैरी ब्रूक 15 गेंद पर 39 रन बनाए आउट हो गए. हैरी ब्रूक के आउट होने के बाद जैकब बेथेल और टॉम बैंटन ने पारी को आगे बढ़ाया. बैंटन 39 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं एक छोर पर जैकब बेथेल अपनी शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और टीम को जीत दिला दी. बेथेल ने 46 गेंद का सामना करते हुए नाबाद 76 रनों की पारी खेली. इस दौरान बेथेल ने 5 चौके और 5 छक्के लगाए. भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने 3, हर्षित राणा ने 1, अक्षर पटेल ने 1 और वरुण चक्रवर्ती ने 1 विकेट चटकाए.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा सचिन का 37 साल पुराना रिकॉर्ड

विज्ञापन
Ujjawal Sinha

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola