Eknath Shinde Virat Kohli Meeting: लंदन में विराट कोहली से मिले एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र के विकास, खेल और इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुई चर्चा

Updated:
विज्ञापन

विराट कोहली और एकनाथ शिंदे (एक्स)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Eknath Shinde Virat Kohli Meeting: लंदन में एकनाथ शिंदे और विराट कोहली की मुलाकात हुई. महाराष्ट्र के विकास, खेल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे अहम मुद्दों पर हुई खास बातचीत.

विज्ञापन

Eknath Shinde Virat Kohli Meeting: लंदन में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और स्टार क्रिकेटर विराट कोहली की मुलाकात हुई. मुलाकात के बाद शिंदे ने बताया कि दोनों के बीच महाराष्ट्र के विकास, खेल सुविधाओं, शिक्षा और स्वास्थ्य समेत कई मुद्दों पर बातचीत हुई.

विज्ञापन

पहले भी कई बार मिल चुके हैं विराट कोहली-एकनाथ शिंदे

एएनआई से बातचीत में एकनाथ शिंदे ने बताया कि विराट कोहली को जब उनके लंदन आने की जानकारी मिली, तो वह उनसे मिलने आए. शिंदे ने विराट कोहली को भारत का महान क्रिकेटर बताते हुए कहा कि

उनसे मिलकर उन्हें काफी खुशी हुई. आगे कहा कि,हम दोनों पहले भी कई बार मिल चुके हैं, लेकिन इस बार की मुलाकात खास रही. बातचीत के दौरान कई अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा हुई.

ये भी पढ़ें: Shoaib Akhtar on Babar Azam captaincy: शोएब अख्तर ने बाबर आजम की कप्तानी पर उठाए सवाल, बोले- पाक टीम से ज्यादा उम्मीद करना मुश्किल

शिंदे से क्या बोले विराट कोहली?

शिंदे ने आगे बताया कि,

विराट कोहली ने महाराष्ट्र में खेल के क्षेत्र में किए जा रहे कामों पर संतोष जताया. उन्होंने खास तौर पर कहा कि स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की खेल प्रतिभा को पहचानने और उसे आगे बढ़ाने पर ध्यान दिया जाना चाहिए. शिंदे ने यह भी बताया कि बातचीत के दौरान विराट कोहली ने महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था, स्टार्टअप, इंफ्रास्ट्रक्चर और विदेशी निवेश से जुड़े पहलुओं पर भी अपनी राय रखी.

महाराष्ट्र के विकास पर विराट कोहली ने भी रखी अपनी बात

एकनाथ शिंदे ने बताया कि

उन्होंने विराट कोहली को महाराष्ट्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी. बातचीत में अटल सेतु, बालासाहेब ठाकरे समृद्धि महामार्ग, स्कूल, स्वास्थ्य सुविधाओं और बुनियादी ढांचे से जुड़े कामों का भी जिक्र हुआ. शिंदे ने ये भी कहा कि, विराट कोहली ने महाराष्ट्र में हो रहे विकास को लेकर अपनी बात रखी और आगे की योजनाओं के बारे में भी जानकारी ली.

ये भी पढ़ें: Rohit Sharma Shikhar Dhawan Promo: रोहित शर्मा ने शिखर धवन के सामने सुनाया 2014-15 के ऑस्ट्रेलिया दौरे का किस्सा

'तीसरा मुंबई' में क्या-क्या होगा?

मुलाकात के दौरान भविष्य की परियोजनाओं पर भी चर्चा हुई. शिंदे ने कहा कि

महाराष्ट्र में अब 'तीसरा मुंबई' विकसित करने की दिशा में काम हो रहा है. उन्होंने बताया कि नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास एक बड़े शहर के विकास की योजना है. इस क्षेत्र में शिक्षा, चिकित्सा और खेल से जुड़ी सुविधाओं के लिए बुनियादी ढांचा तैयार किया जा रहा है.

लंदन में एकनाथ शिंदे को मिले तीन बड़े सम्मान

एकनाथ शिंदे इस समय लंदन दौरे पर हैं. इस दौरान उन्हें ब्रिटिश संसद में अलग-अलग कार्यक्रमों में सम्मानित किया गया. शिंदे ने उन्हें हाउस ऑफ लॉर्ड्स में 'कॉमनवेल्थ पब्लिक लीडरशिप रिकॉग्निशन' और हाउस ऑफ कॉमन्स में 'स्टेट्समैनशिप अवार्ड' दिया गया. इसके अलावा लंदन में महाराष्ट्र मंडल की ओर से उन्हें 'ग्लोबल प्राइड ऑफ महाराष्ट्र' सम्मान भी दिया गया. विराट कोहली से मुलाकात के दौरान इन सम्मानों को लेकर भी दोनों के बीच बातचीत हुई.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola