ePaper

WTC Points Table: द. अफ्रीका का बड़ा उलटफेर, श्रीलंका के खिलाफ जीत के बाद भारत के लिए बढ़ीं मुश्किलें

Updated at : 09 Dec 2024 4:18 PM (IST)
विज्ञापन
South African Team.

South African Team.

WTC Points Table: द. अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट में श्रीलंका को हराकर WTC में पहला स्थान कब्जा लिया है. तीसरे स्थान पर फिसली भारतीय टीम को अब ऑस्ट्रेलिया में अपने बाकी बचे तीनों टेस्ट मैच जीतने होंंगे.

विज्ञापन

WTC Points Table: द. अफ्रीका एक महीने पहले तक WTC प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर था. लेकिन आज वह पहले स्थान पर काबिज है और लॉर्ड्स में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेलने का सबसे बड़ा दावेदार बन कर उभरा है. द. अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से जीत हासिल की है. पहले टेस्ट में जीत के बाद उसने ऑस्ट्रेलिया को हटाकर दूसरे स्थान पर कब्जा किया था और अब दूसरे टेस्ट में जीत हासिल करने के बाद उसने फिर से ऑस्ट्रेलिया को हटाकर टॉप पर जगह बना ली है.

दूसरे टेस्ट के आखिरी दिन श्रीलंका को 143 रन बनाने थे, जबकि द. अफ्रीका को पांच विकेट की जरूरत थी. रन और विकेट की जंग में द. अफ्रीका ने बाजी मारी और केवल 34 रन पर ही पाचों विकेट गिरा दिए. द. अफ्रीका के लिए केशव महाराज ने अपनी स्पिन गेंदबाजी का जलवा बिखेरा. उन्होंने 5 श्रीलंकन बल्लेबाजों को आउट करते हुए अपने कैरियर चौथा पांच विकेट हॉल हासिल किया. द. अफ्रीका ने पिछले 4 सालों में 13 टेस्ट मैचों में से 11 में जीत हासिल की है. अपने जमीन पर उसे जो दो हार मिली हैं, वह उसे भारत के खिलाफ ही झेलनी पड़ी हैं.  

WTC के फाइनल की राह अब और हुई कठिन

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की जंग अब और कांटेदार हो चली है. द. अफ्रीका के दूसरे टेस्ट में जीत के बाद PCT (जीत प्रतिशत) 63.33 पहुंच चुका है. 60.71 प्रतिशत के साथ ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर है, जबकि भारत एडिलेड टेस्ट में हार के बाद 57.29 PCT के साथ तीसरे स्थान पर है. चौथे स्थान पर खिसके श्रीलंका के लिए अब लॉर्ड्स में फाइनल का सपना अब पूरी तरह धूमिल हो गया है. हालांकि उसे अभी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी धरती पर दो टेस्ट मैच खेलने हैं.

इंग्लैंड ने भी न्यूजीलैंड को दो टेस्ट मैचों में हराकर उसे छठें स्थान पर धकेल दिया है. इन दोनों टीमों के हार या जीत से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के साइकल पर कोई अंतर नहीं पड़ने वाला. क्योंकि इंग्लैंड अगर आखिरी मैच जीत भी लेता है तो भी उसका PCT अधिकतम 57.40 तक पहुंचेगा, जो फाइनल के लिए नाकाफी होगा. ऐसे में WTC के फाइनल में तीन टीमों के बीच ही मुख्य मुकाबला होने की उम्मीद है. 

WTC रैंकिंग की मौजूदा स्थिति

टीममैच खेलेजीतहारड्रॉप्वाइंट्सजीत प्रतिशत
दक्षिण अफ्रीका106317663.33
ऑस्ट्रेलिया1494110260.71
भारत1696111057.29
श्रीलंका115606045.45
इंग्लैंड21119111445.24
न्यूजीलैंड136706944.23
पाकिस्तान104604033.33
बांग्लादेश124804531.25
वेस्ट इंडीज112723224.24

तीन प्रमुख दावेदारों के बचे मैच

भारत, ऑस्ट्रेलिया और द. अफ्रीका तीन प्रमुख दावेदार हैं, जो WTC के फाइनल के लिए लड़ रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया को अभी भारत के साथ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में तीन मैच खेलने हैं, जिनमें भारत को तीनों मैच जीतने पर ही लॉर्ड्स में फाइनल खेलने का टिकट मिलेगा. 

ऑस्ट्रेलिया को भारत के अलावा श्रीलंका में दो और टेस्ट खेलने हैं. जिनमें जीत का असर तभी पड़ेगा यदि वह भारत के खिलाफ तीनों मैच हार जाए.

श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट जीतने के बाद आत्मविश्वास से लबरेज द. अफ्रीका को पाकिस्तान से दो टेस्ट मैच खेलने हैं. अगर द. अफ्रीका दोनों टेस्ट मैच जीतता है तो वह निश्चित रूप से फाइनल खेलने का हकदार होगा.

पैसों को लेकर ऋषभ पंत ने छोड़ी दिल्ली कैपिटल्स, कोच हेमंग बदानी ने किया सनसनीखेज खुलासा

इंग्लैंड के इस बल्लेबाज से सचिन-द्रविड़ के रिकॉर्ड पर खतरा, 33 साल की उम्र में ही कर दिया कमाल

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola