WTC 2023 Final: श्रेयस अय्यर की जगह ये धाकड़ बल्लेबाज हो सकता है टीम में शामिल, BCCI अधिकारी ने किया खुलासा

WTC 2023 Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून को WTC फाइनल खेला जाना है. वहीं, टीम इंडिया के स्टार बल्लाबाज श्रेयस अय्यर भी चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं. इस वजह से वह WTC फाइनल का हिस्सा नहीं बन सकते है.
WTC Final 2023 Team India Squad: आईपीएल के बाद भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेलना है. टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह खिताबी मुकाबला 7 जून को ‘द ओवल’ में खेला जाना है. बीसीसीआई जल्द ही भारतीय टीम स्क्वॉड की घोषणा कर सकती है. वहीं, टीम इंडिया के स्टार मीडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर चोटिल हैं और टीम चयन से बाहर हो गए हैं. इस वजह से बीसीसीआई श्रेयस अय्यर की जगह धाकड़ बल्लेबाज हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) को WTC फाइनल के लिए टीम में शामिल कर सकती है.
गौरतलब है कि बीसीसीआई ने हाल ही में हनुमा विहारी को सलाना कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया था. चूंकि श्रेयस का पत्ता अब साफ हो गया तो बोर्ड अब विहारी का दरवाज़ा खटखटा सकता है. वहीं, सूर्यकमार यादव का टेस्ट क्रिकेट में अच्छा रिकार्ड नहीं है और वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में गोल्डेन डक का शिकार भी हो गए थें. ऐसे में चयनकर्ता उन्हें मौका नही देना चाहेंगे इसलिए हनुमा विहारी को WTC फाइनल के लिए चुना जा सकता है.
दरअसल, बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इनसाइडस्पोर्ट्स से बात करते हुए बताया कि, ‘श्रेयस अय्यर हमारे लिए काफी उपयोगी खिलाड़ी था. अब वह चोट के कारण टीम इंडिया से दूर चल रहा है. हमारे लिए चिंता का विषय है. हनुमा विहारी को लेकर विचार किया जा रहा है, उनका टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकार्ड काफी अच्छा है साथ ही उनके पास अनुभव की भी कमीं नहीं है. वह इंग्लैड की पिच को भली भांति जानते हैं, हालांकि हनुमा को लेकर अंतिम फैसला सेलेक्टर्स के हाथ में होगा.’
Also Read: IPL 2023 के बीच भारत को लगा बड़ा झटका, WTC फाइनल में नहीं खेल सकेंगे ये 3 घातक खिलाड़ी
वहीं, अगर हनुमा के टेस्ट करियर कि करें तो उन्होंने भारत के लिए 16 टेस्ट मैच खेला है. जिसमें 33.56 की औसत के साथ 839 रन बनाया है. हनुमा ने 5 अर्धशतक जबकि 1 शतक को भी अपने नाम किया है. हनुमा इंग्लैंड की पिच से पूरी तरह वाकिफ हैं ऐसे में टीम इंडिया को उनका फायदा मिल सकता है. बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच WTC का फाइनल मुकाबला 7 जून से 11 जून तक इंग्लैंड के ओवल मैदान पर खेला जाएगा. दोनों देशो की टीमों का अभी तक ऐलान नहीं हुआ है. बीसीसीआई मई के पहले सप्ताह में टीम इंडिया का स्क्वाड घोषित कर सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




