ePaper

WPL 2024: RCB और UP के बीच खेला जाएगा दूसरा मुकबला, जानें कहां मुफ्त में देख सकते हैं

Updated at : 24 Feb 2024 1:59 PM (IST)
विज्ञापन
WPL 2024

WPL 2024

WPL 2024: RCB और UP शनिवार (24 फरवरी) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने सामने होगी. चलिए जानते हैं कहां मुफ्त में देख सकते हैं ये मुकाबला.

विज्ञापन

WPL 2024: महिला प्रीमियर लीग (WPL 2024) का दूसरा संस्करण शुक्रवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मशहूर हस्तियों के प्रदर्शन के साथ शुरू हुआ. पहला मैच पिछले संस्करण के फाइनलिस्ट मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स  के बीच खेल गया. मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स  को एक बार फिर से मात देकर अपनी जीत की लय बरकरार रखी. वहीं दूसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वारियर्स शनिवार (24 फरवरी) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट, जो आरसीबी के लिए खेल रही थी, जनवरी में इस सीजन से हट गईं. नाइट की जगह दक्षिण अफ्रीका की हरफनमौला खिलाड़ी नादिन डी क्लार्क को लिया गया है, जिन्होंने अपने देश की टीम के लिए 30 एकदिवसीय और 46 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. सभी दर्शक ये जानना चाहते हैं कि वह ये मुकाबला कब और कहां मुफ्त में देख देख सकते हैं. तो चलिए जानते हैं कहां मुफ्त में देख सकते हैं ये मुकाबला.

यहां मुफ्त में देख सकते हैं ये मुकाबला

महिला प्रीमियर लीग (WPL 2024) का दूसरा मुकबला आज यानी 24 फरवरी को खेला जाएगा. दूसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वारियर्स के बीच खेला जाएगा. ये मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. ये मुकाबला भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए शाम 7:30 बजे मैदान में आएंगे. आप इस मुकाबले को स्पोर्ट्स 18 एचडी/एसडी पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा आप इस मुकाबले को जियो सिनेमाज में देख सकते हैं.

RCB vs UP: हेड टू हेड आंकड़े

पहले सीजन के दौरान राउंड रॉबिन चरण में, यूपीडब्ल्यू ने ब्रेबॉर्न स्टेडियम में आरसीबी के खिलाफ पहला मुकाबला जीता, जबकि आरसीबी ने उस हार का बदला लिया और नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में रिवर्स फिक्सर में सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की. पहले मैच में, सोफी एक्लेस्टोन (13 रन पर 4 विकेट) और दीप्ति शर्मा (26 रन पर 3 विकेट) ने आरसीबी को 138 रन पर समेटने में मदद की, इससे पहले हीली (47 गेंद पर 96 रन) और देविका वैद्य (31 गेंद पर 36 रन) ने आसान काम किया. यूपी ने सात ओवर शेष रहते हुए 10 विकेट से जीत दर्ज की थी. दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़ें की बात करें तो दोनों टीमों ने अभी तक दो मुकाबले खेले हैं और दोनों ने ही एक एक मैच जीते हैं.

RCB vs UP: पिच रिपोर्ट

wpl 2024 का पहला मुकाबला बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने जा रहा है. यहां की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है. इस मैदान पर काफी लंबे-लंबे चौके और छक्के देखने को मिलते हैं. यहां की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद ट्रैक साबित हुआ है और आज भी दोनों टीमों की बल्लेबाज बड़ा स्कोर खड़ा करने का प्रयास करेंगी. वहीं गेंदबाजी में, शुरुआत में तेज गेंदबाजों और मध्य के ओवरों में स्पिनरों को मदद मिल सकती है.

RCB vs UP: मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मौसम साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है. AccuWeather के अनुसार, न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. आयोजन स्थल पर हवा की गति 46 प्रतिशत आर्द्रता के साथ 13 किमी/घंटा होगी. वहां मौजूद सभी दर्शकों को गर्मी का एहसास हो सकता है. वहीं सभी क्रिकेट प्रेमियों को एक बिना रुकावट वाला खेल  देखने को मिल सकता है.

WPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित प्लेइंग 11

सोफी डिवाइन, एलिसे पेरी, स्मृति मंधाना (कप्तान), सब्बिनेनी मेघना, ऋचा घोष (विकेटकीपर), नादिन डी क्लार्क, सिमरन बहादुर, श्रेयंका पाटिल, केट क्रॉस, शोभना आशा, रेणुका सिंह.

WPL 2024: यूपी वारियर्स की संभावित प्लेइंग 11

ताहलिया मैक्ग्रा, चमारी अथापथु, एलिसा हीली (कप्तान) (विकेटकीपर), किरण नवगिरे, श्वेता सहरावत, वृंदा दिनेश, साइमा ठाकोर, सोफी एक्लेस्टोन, दीप्ति शर्मा, राजेश्वरी गायकवाड़, अंजलि सरवानी.

विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola