MI vs UP Highlights: एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई ने यूपी को 72 रनों से रौंदा, फाइनल में दिल्ली से होगी टक्कर

Updated:
विज्ञापन

WPL 203, MI vs UP Highlights: महिला प्रीमियर लीग 2023 को अपना दूसरा फाइनलिस्ट मिल गया है. डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई ने यूपी को 72 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही अब मुंबई और दिल्ली के बीच खिताबी भिड़ंत होना तया हो गया है. एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई की स्टार बल्लेबाज नैट सिवर ब्रंट ने तूफानी 72 रनों की पारी खेली. वहीं गेंदबाजी में इशी वॉन्ग का जलवा रहा और उन्होंने इस महत्वपूर्ण मुकाबले हैट्रिक समेत 4 विकेट झटके. अब 26 मार्च को महिला प्रीमियर का का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.

विज्ञापन

मुंबई ने यूपी को 72 रनों से हराया, खिताबी भिड़ंत में दिल्ली से होगा मुकाबला

महिला प्रीमियर लीग 2023 को अपना दूसरा फाइनलिस्ट मिल गया है. डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई ने यूपी को 72 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही अब मुंबई और दिल्ली के बीच खिताबी भिड़ंत होना तया हो गया है.

यूपी को लगा आठवां झटका, दीप्ति शर्मा आउट

एलिमिनेटर मुकाबले में यूपी वॉरियर्स हार के नजदीक पहुंच गई हैं. टीम की स्टार आलराउंडर और आखिरी उम्मीद दीप्ति शर्मा आउट हो गई हैं.

यूपी को लगा सातवां झटका, एक्लेस्टन आउट

यूपी वॉरियर्स को मुंबई के खिलाफ सातवां झटका लग चुका है. टीम की बल्लेबाज सोफी एकलेस्टन शून्य पर इशी वोंग की चौथी शिकार बनीं.

यूपी को लगा छठा झटका, सिमरन शेख आउट 

यूपी वॉरियर्स की स्थिति एलिमिनेटर मुकाबले में काफी फंसी हुई नजर आ रही है. टीम को छठा झटका सिमरन शेख के रूप में लगा वह शून्य पर इशी वोंग की दूसरी शिकार बनीं.

यूपी को लगा पांचवां झटका, किरण नवगिरे आउट

यूपी वॉरियर्स को मुंबई के खिलाफ पांचवा झटका लग चुका है. टीम के लिए तेजी से रन बना रही किरण नवगिरे 43 रन बनाकर इशी वोंग की गेंद पर आउट हो गईं.

यूपी को लगा चौथा झटका, ग्रेस हैरिस आउट 

यूपी वॉरियर्स को मैच में बड़ा झटका लगा है. टीम के लिए अबतक इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली प्लेयर ग्रेस हैरिस 14 रन बनाकर आउट हो गईं हैं. यूपी की टीम फिलहाल संघर्ष करते हुए नजर आ रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola