ePaper

World Cup Qualifiers: श्रीलंका ने जीता फाइनल मुकाबला, नीदरलैंड को 128 रन से रौंदा

Updated at : 09 Jul 2023 11:30 PM (IST)
विज्ञापन
World Cup Qualifiers: श्रीलंका ने जीता फाइनल मुकाबला, नीदरलैंड को 128 रन से रौंदा

वर्ल्ड कप क्वालीफायर में शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका ने केवल वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया बल्कि फाइनल मुकाबला भी जीत लिया. श्रीलंका ने नीदरलैंड को 128 रन से हराया. फाइनल में हारने वाल नीदरलैंड ने भी वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया है.

विज्ञापन

दिलशान मदुशंका (18 रन पर तीन विकेट) और महीश तीक्षणा (31 रन पर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका ने शनिवार को यहां एकदिवसीय विश्व कप क्वालीफायर के फाइनल में नीदरलैंड को 128 रन के बड़े अंतर से शिकस्त देकर इस प्रारूप में लगातार 10वीं जीत दर्ज की. ये दोनों टीमें इस साल पांच अक्टूबर से 19 नवंबर तक भारत में होने वाले 50 ओवर के विश्व कप के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी हैं.

श्रीलंका ने बनाये 233 रन

इस जीत से श्रीलंका विश्व कप में क्वालीफायर एक और नीदरलैंड क्वालीफायर दो के रूप में टूर्नामेंट में हिस्सा लेगा. पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद श्रीलंका की टीम 47.5 ओवर में 233 रन पर आउट हो गयी. लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड की पूरी पारी 23.3 ओवर में 105 रन पर सिमट गयी. श्रीलंका के लिए सहान अराछिगे ने 71 गेंद में सबसे ज्यादा 57 रन बनाये.

Also Read: World Cup 2023: मेजबान जिम्बाब्वे को रौंदकर श्रीलंका ने वर्ल्ड कप का टिकट किया पक्का, तीक्षणा बने जीत के हीरो
लड़खड़ा गयी थी श्रीलंका की पारी

श्रीलंका के बाकी बल्लेबाजों में कुसल मेंडिस (43), चरिथ असलंका (36), वानिंदु हसरंगा (29) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाये. अराछिगे ने अपनी पारी के दौरान मेंडिस के साथ तीसरे विकेट के लिए 72 जबकि असलंका के साथ चौथे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी कर बड़े स्कोर की नींव रखी लेकिन 36वें ओवर में उनके आउट होने के बाद टीम की पारी लड़खड़ा गयी.

गेंदबाजों ने संभाला मोर्चा

नीदरलैंड के लिए विक्रमजीत सिंह, लोगन वैन बीक, रायन क्लाइन और साकिब जुल्फिकार ने दो-दो जबकि आर्यन दत्त ने एक विकेट लिये. लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड के लिए मैक्स ओ’डाउड ही श्रीलंका के गेंदबाजों का कुछ हद तक सामना कर सके. वह 33 रन बनाकर तीक्षणा का शिकार बने. टीम के लिए उनके अलावा वैन बीक (नाबाद 20) और विक्रमजीत (13) ही दहाई के आंकड़े में रन बना सके. मैन ऑफ द मैच मदुशंका और तीक्षणा के अलावा हसरंगा ने भी दो विकेट चटकाये.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola