ePaper

World Cup 2023: महान पाकिस्तानी क्रिकेटर वकार यूनिस ने पाक टीम को भारत की तुलना में बताया कमजोर

Updated at : 28 Sep 2023 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
World Cup 2023: महान पाकिस्तानी क्रिकेटर वकार यूनिस ने पाक टीम को भारत की तुलना में बताया कमजोर

एशिया कप के बाद वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 14 अक्टूबर को होगा. भारत वर्ल्ड कप की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है, जो 5 अक्टूबर से शुरू हो रहा है. इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनिस ने पाकिस्तान की टीम को भारत से कमजोर बताया है.

विज्ञापन

महान तेज गेंदबाज वकार यूनिस ने विश्व कप से पहले रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम की तैयारियों को देखते हुए भारत को पाकिस्तान टीम से बेहतर बताया. भारत ने हाल में एशिया कप जीता था और कोलंबो में सुपर फोर मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 228 रन के विशाल अंतर से पराजित किया था. विश्व कप में भारत का सामना अहमदाबाद में 14 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा और यूनिस ने कहा कि दोनों ही टीम पर दबाव होगा.

वकार यूनिस ने कही यह बात

वकार यूनिस ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ‘जैसा कि हम सभी जानते हैं कि वर्ल्ड कप 2023 में भारत बनाम पाकिस्तान बड़ा मुकाबला होगा, जो सभी मुकाबलों पर भारी पड़ता है. जब आप अहमदाबाद में खेलते हो तो आपको खुद पर संयम बनाये रखना होता है. इसलिए सिर्फ कमजोर पाकिस्तानी टीम ही दबाव में नहीं होगी बल्कि भारत पर भी दबाव होगा.’ उन्होंने कहा, ‘स्टेडियम में दर्शकों को देखते हुए भारत भी दबाव में होगा. दोनों टीमें दबाव में होंगी.’

Also Read: World Cup 2023: भगवा रंग में रंगे बाबर आजम, पाकिस्तान टीम ने हैदराबादी बिरयानी और कबाब का उठाया लुत्फ

नसीम शाह के रूप में पाकिस्तान को बड़ा झटका

यूनिस ने कहा, ‘अगर हम टीम के प्रदर्शन के आधार पर बात करें तो भारत निश्चित रूप से बेहतर टीम है.’ उन्होंने कहा, ‘अगर मैं पाकिस्तान के बारे में बात करूं तो इस बार टीम इतनी मजबूत नहीं है, नसीम शाह की अनुपस्थिति सबसे बड़ा झटका है क्योंकि नसीम और शाहीन अफरीदी नयी गेंद से एक दूसरे के पूरक हुआ करते थे.’

हसन अली टीम में

उन्होंने कहा कि हालांकि हसन अली को उनकी जगह शामिल किया गया है, वह काफी अनुभवी है और बीते समय में काफी अच्छे प्रदर्शन दे चुका है. लेकिन मुझे लगता है कि अचानक से आकर इस तरह के बड़े मंच पर प्रदर्शन करना उसके लिए आसान नहीं होगा. पाकिस्तान अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत छह अक्टूबर को नीदरलैंड के खिलाफ करेगा. इससे पहले वह दो अभ्यास मैच खेलेगा.

7 साल बाद भारत आई है पाकिस्तानी टीम

पाकिस्तान की टीम करीब सात साल बाद भारत आई है. हैदराबाद एयरपोर्ट पर ही टीम का भव्य स्वागत किया गया. स्वागत से अभिभूत पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भारत की मेहमानवाजी की काफी तारीफ की और इसे अद्भूत बताया. पाकिस्तानी खिलाड़ियों को यहां चिकेन, मटन और मछली के पकवान खाने में परोसे जा रहे हैं. हैदराबादी बिरयानी खिलाड़ियों को काफी पसंद आ रही है.

Also Read: World Cup 2023: वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने वाले पांच बल्लेबाज, देखें रिकॉर्ड्स

वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की टीम

  • बाबर आजम (कप्तान)

  • शादाब खान

  • फखर जमान

  • इमाम-उल-हक

  • अब्दुल्ला शफीक

  • मोहम्मद रिजवान

  • सऊद शकील

  • इफ्तिखार अहमद

  • सलमान अली आगा

  • मोहम्मद नवाज

  • उसामा मीर

  • हारिस रऊफ

  • हसन अली

  • शाहीन अफरीदी

  • मोहम्मद वसीम.

वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम

  • रोहित शर्मा (कप्तान)

  • हार्दिक पंड्या

  • शुभमन गिल

  • विराट कोहली

  • श्रेयस अय्यर

  • केएल राहुल

  • रवींद्र जडेजा

  • शार्दुल ठाकुर

  • जसप्रीत बुमराह

  • मोहम्मद सिराज

  • कुलदीप यादव

  • मोहम्मद शमी

  • रविचंद्रन अश्विन

  • ईशान किशन

  • सूर्यकुमार यादव.

Also Read: World Cup 2023: रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय टीम में बनाई जगह, चोटिल अक्षर पटेल के बदले मिला मौका

वर्ल्ड कप 2023 का पूरा शेड्यूल

  • 5 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड – अहमदाबाद

  • 6 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड – हैदराबाद

  • 7 अक्टूबर – बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान – धर्मशाला

  • 7 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका – दिल्ली

  • 8 अक्टूबर – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – चेन्नई

  • 9 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड – हैदराबाद

  • 10 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश – धर्मशाला

  • 10 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम श्रीलंका – हैदराबाद

  • 11 अक्टूबर – भारत बनाम अफगानिस्तान – दिल्ली

  • 12 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका – लखनऊ

  • 13 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश – चेन्नई

  • 14 अक्टूबर – भारत बनाम पाकिस्तान – अहमदाबाद

  • 15 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान – दिल्ली

  • 16 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका – लखनऊ

  • 17 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड – धर्मशाला

  • 18 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान – चेन्नई

  • 19 अक्टूबर – भारत बनाम बांग्लादेश – पुणे

  • 20 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान – बेंगलुरु

  • 21 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – मुंबई

  • 21 अक्टूबर – नीदरलैंड बनाम श्रीलंका – लखनऊ

  • 22 अक्टूबर – भारत बनाम न्यूजीलैंड – धर्मशाला

  • 23 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान – चेन्नई

  • 24 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश – मुंबई

  • 25 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड – दिल्ली

  • 26 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम श्रीलंका – बेंगलुरु

  • 27 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका – चेन्नई

  • 28 अक्टूबर – नीदरलैंड बनाम बांग्लादेश – कोलकाता

  • 28 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड – धर्मशाला

  • 29 अक्टूबर – भारत बनाम इंग्लैंड – लखनऊ

  • 30 अक्टूबर – अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका – पुणे

  • 31 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश – कोलकाता

  • 1 नवंबर – न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – पुणे

  • 2 नवंबर – भारत बनाम श्रीलंका – मुंबई

  • 3 नवंबर – नीदरलैंड बनाम अफगानिस्तान – लखनऊ

  • 4 नवंबर – इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया – अहमदाबाद

  • 4 नवंबर – न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान – बेंगलुरु

  • 5 नवंबर – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – कोलकाता

  • 6 नवंबर – बांग्लादेश बनाम श्रीलंका – दिल्ली

  • 7 नवंबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान – मुंबई

  • 8 नवंबर – इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड – पुणे

  • 9 नवंबर – न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका – बेंगलुरु

  • 10 नवंबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान – अहमदाबाद

  • 11 नवंबर – इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान – कोलकाता

  • 11 नवंबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश – पुणे

  • 12 नवंबर – भारत बनाम नीदरलैंड – बेंगलुरु

  • 15 नवंबर – सेमी फाइनल 1 – मुंबई

  • 16 नवंबर – सेमी फाइनल 2 – कोलकाता

  • 19 नवंबर – फाइनल – अहमदाबाद

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola