ePaper

World Cup 2023: क्रिकेट इतिहास के 5 दिग्गज गेंदबाज जिन्होंने कभी नो-बॉल नहीं फेंकी!

Updated at : 28 Oct 2023 9:38 AM (IST)
विज्ञापन
World Cup 2023: क्रिकेट इतिहास के 5 दिग्गज गेंदबाज जिन्होंने कभी नो-बॉल नहीं फेंकी!

क्रिकेट में नो-बॉल एक ऐसी बॉल होती है जिसकी ना तो गिनती की जाती है ना ही इस गेंद पर विकेट मिलती है मगर रन जरूर मिल जाता है. अगर गेंदबाज में अनुशासन नहीं है तो वो एक ओवर में कई नो बॉल डाल सकता है. आज हम आपको 5 ऐसे दिग्गज गेंदबाजों के बारे बताएंगे जिन्होंने कभी नो-बॉल नहीं डाली!

विज्ञापन
Ian Botham (इयान बॉथम)
undefined

इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी इयान बॉथम को क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर में एक माना जाता है. अपने करियर के दौरान इयान बॉथम ने कभी नो बॉल नहीं फेंकी. बात करें अगर उनके रिकार्ड की तो उन्होंने इंग्लैंड के लिए 102 टेस्ट और 116 वनडे खेले. 102 टेस्ट में बॉथम ने 383 विकेट जबकि 116 वनडे मैच में 145 विकेट झटके.

Lans Gibs (लांस गिब्स)
undefined

लांस गिब्स वेस्टइंडीज के सबसे सफलतम स्पिनर्स माने जाते हैं. उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए 79 टेस्ट मैच और 3 वनडे मैच खेले इतने लंबे व्यक्त तक खेलने के बावजूद भी उन्होंने अपने करियर में नो-बॉल नहीं फेंकी.

Dennis Lillee (डेनिस लिली)
undefined

ऑस्ट्रेलिया के डेनिस लिली का नाम भी उन गेंदबाजों में शामिल है, जिन्होंने अपने करियर के दौरान कभी नो बॉल नहीं फेंका. इस कंगारू तेज गेंदबाज ने अपने करियर में 70 टेस्ट मैच खेले, लेकिन कभी नो बॉल नहीं डाला. उन्होंने अपना टेस्ट 1971 में खेला, जबकि आखिरी टेस्ट मैच 1984 में खेला.

Kapil Dev (कपिल देव)
undefined

पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव 1978 में अपना डेब्यू किया, जबकि आखिरी मैच साल 1994 में खेला. इस दौरान कपिल की कप्तानी में भारत ने 1983 क्रिकेट विश्व कप अपने नाम किया. इस भारतीय दिग्गज ने अपने लंबे करियर के दौरान कभी नो बॉल नहीं फेंकी. कपिल ने 131 टेस्ट में 434 विकेट झटके, जबकि 225 वनडे में 253 खिलाड़ियों को आउट किया.

Imran Khan (इमरान खान)
undefined

पूर्व दिग्गज पाकिस्तानी कप्तान और अपने जमाने के बेहतरीन ऑलराउंडर इमरान खान ने अपनी कप्तानी में पाकिस्तान को साल 1992 का विश्व कप जिताया. उन्होंने अपने करियर में 88 टेस्ट और 175 वनडे खेले, लेकिन अपने करियर के दौरान कभी नो बॉल नहीं डाला. इमरान खान ने टेस्ट में जहां 22.81 के औसत से 362 विकेट झटके वहीं, वनडे में 26.62 के औसत से 182 खिलाड़ियों को आउट किया.

Also Read: World Cup 2023: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में इन भारतीय गेंदबाजों का रहा है दबदबा
विज्ञापन
Abhishek Anand

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola