Womens Asia Cup T20: शेफाली का ऑलराउंडर प्रदर्शन, भारत ने बांग्लादेश को 59 रन से हराया

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 08 Oct 2022 5:15 PM

विज्ञापन

शेफाली वर्मा को उनके ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया. शेफाली ने 44 गेंदों का सामना किया, जिसमें 5 चौके और दो छक्कों की मदद से 55 रन बनाये. जबकि 4 ओवर की गेंदबाजी में शेफाली ने 10 रन देकर दो विकेट चटकाये.

विज्ञापन

शेफाली वर्मा की अर्धशतकीय पारी के दम पर भारतीय टीम ने महिला एशिया के 15वें मुकाबले में बांग्लादेश को 59 रन से हराया. जीत के लिए 160 रन का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 100 रन ही बना सकी. शेफाली वर्मा ने अर्धशतक बनाने के साथ दो विकेट भी चटकाये. भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने भी दो विकेट लिये.

शेफाली वर्मा को ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए मिला मैन ऑफ द मैच

शेफाली वर्मा को उनके ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया. शेफाली ने 44 गेंदों का सामना किया, जिसमें 5 चौके और दो छक्कों की मदद से 55 रन बनाये. जबकि 4 ओवर की गेंदबाजी में शेफाली ने 10 रन देकर दो विकेट चटकाये.

Also Read: ICC T20 Ranking: शेफाली वर्मा आईसीसी टी20 रैंकिंग में टॉप पर, स्मृति मंधाना को एक स्थान का नुकसान

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में बनाये 159 रन

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. शेफाली वर्मा की अर्धशतकीय पारी और कप्तान स्मृति मंधाना के 47 रन की तूफानी पारी के दम पर भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 159 रन का स्कोर खड़ा किया. मंधाना 38 गेंदों का सामना किया, जिसमें 6 चौके जमाये. इन दोनों के अलावा रॉड्रिक्स ने अच्छी पारी खेली और 24 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 35 रन बनायी और आखिर तक आउट नहीं हुईं.

बांग्लादेश की टीम केवल 100 रन ही बना पायी

भारत के 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर केवल 100 रन ही बना पायी. जिसमें फरगना होक ने 30, मुर्शिदा खातून ने 21 और कप्तान निगार सुल्ताना ने 36 रनों की पारी खेली. लेकिन इनके आउट होने के बाद पूरी बांग्लादेश की टीम भारतीय गेंदबाजों के आगे घुटने टेक दी. भारत की ओर से गेंदबाजी में शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा ने दो-दो विकेट चटकाये. जबकि रेणुका सिंह और स्नेह राणा ने एक-एक विकेट लिये. दीप्ति शर्मा ने एक रन आउट भी किया था.

प्वाइंट टेबल में भारतीय टीम टॉप पर

बांग्लादेश को हराकर भारतीय टीम एशिया कप के प्वाइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गयी है. भारतीय टीम ने अबतक 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 4 मैच में जीत दर्ज की है. जबकि पाकिस्तान के खिलाफ भारत को 13 रन से हार मिली. भारत के अबतक 8 प्वाइंट हो चुके हैं. दूसरे स्थान पर पाकिस्तान की टीम 6 प्वाइंट लेकर दूसरे स्थान पर बनी हुई है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola