VIVO IPL 2021 KKR vs RR : रोमांचक मुकाबले में राजस्थान ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, मॉरिस ने चटकाये 4 विकेट
Mumbai:Sanju Samson captain of Rajasthan Royals batting during match 18 of the Vivo Indian Premier League 2021 between the Rajasthan Royals and the Kolkata Knight Riders held at the Wankhede Stadium Mumbai on the 24th April 2021. .PTI Photo / Sportzpics for IPL)(PTI04_24_2021_000290B)
IPL 2021 Live Match Score, VIVO IPL 2021 KKR vs RR Live Cricket Score Streaming Online at Hotstar, Star Sports 1 Hindi IPL Live Cricket Match Watch Online: आईपीएल 2021 के 18वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हरा दिया. राजस्थान ने केकेआर को पहले 133 रन पर रोक दिया, फिर 18 ओवर और 5 गेंदों में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. राजस्थान की यह दूसरी जीत थी, जबकि केकेआर की लगातार चौथी हार. मैच से जुड़े सारे अपडेट आप यहां देख सकते हैं.
केकेआर की लगातार चौथी हार, अंक तालिका में सबसे नीचे
केकेआर की यह लगातार चौथी हार थी. इसके साथ ही अंक तालिका में 5 मैचों में लगातार 4 मैच हारकर केवल 2 अंक लेकर सबसे आखिरी स्थान पर पहुंच गया है. जबकि केकेआर को हराकर राजस्थान की टीम 7वें नंबर पर पहुंच गयी है. राजस्थान की यह टूर्नामेंट में दूसरी जीत है.
राजस्थान की ओर से संजू सैमसन ने खेली कप्तानी पारी
राजस्थान की ओर से संजू सैमसन ने कप्तानी पारी खेलते हुए 41 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 42 रन बनाये. जबकि यशसवी जायसवाल ने 22, शिवम दुबे ने 22 और डिवेड मिलर ने नाबाद 24 रन बनाये.
केकेआर की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने चटकाये दो विकेट
केकेआर की ओर से गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 32 रन देकर दो विकेट चटकाये. जबकि शिवम मावी और प्रसिद्ध कृष्ण ने एक-एक विके लिये.
रोमांचक मुकाबले में राजस्थान ने केकेआर को 6 विकेट से रौंदा
आईपीएल 2021 के 18वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हरा दिया. राजस्थान ने केकेआर को पहले 133 रन पर रोक दिया, फिर 18 ओवर और 5 गेंदों में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.
राजस्थान को चौथा झटका, तेवतिया 5 रन बनाकर आउट
राजस्थान को 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा ने तेवतिया को अपना शिकार बनाया. तेवतिया 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे.
राजस्थान को तीसरा झटका, शिवम दुबे 22 रन बनाकर आउट
राजस्थान को तीसरा झटका लगा है. शिवम दुबे 18 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाकर चक्रवर्ती के शिकार हुए.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए