ICC Test Ranking: विराट कोहली को आईसीसी रैंकिंग में भारी नुकसान, लाबुस्चगने बने दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज

Updated at : 22 Dec 2021 5:18 PM (IST)
विज्ञापन
ICC Test Ranking: विराट कोहली को आईसीसी रैंकिंग में भारी नुकसान, लाबुस्चगने बने दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज

भारतीय कप्तान विराट कोहली आईसीसी की नवीनतम विश्व रैंकिंग (ICC Test Ranking 2021) में बल्लेबाजों की सूची में एक पायदान के नुकसान से 7वें स्थान पर खिसक गये.

विज्ञापन

भारतीय कप्तान विराट कोहली आईसीसी की नवीनतम विश्व रैंकिंग (ICC Test Ranking 2021) में बल्लेबाजों की सूची में एक पायदान के नुकसान से 7वें स्थान पर खिसक गये. जबकि ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुस्चगने एशेज शृंखला में शानदार फॉर्म की बदौलत इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को हटाकर दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बन गये.

भारत के रोहित शर्मा पांचवें स्थान पर बरकरार हैं. गेंदबाजों में रविचंद्रन अश्विन अब भी ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस के बाद दूसरे स्थान पर कायम हैं. कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में खेले थे, वह पहले छठे स्थान पर थे लेकिन अब 756 अंक से सातवें स्थान पर काबिज हैं.

Also Read: रोहित शर्मा ने आज ही के दिन टी20 में किया था बड़ा धमाका, हिटमैन का अब तक नहीं टूटा ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

मार्नस लाबुस्चगने एशेज शृंखला में अभी तक खेले गये दो मैचों में शानदार प्रदर्शन के बूते पहली बार बल्लेबाजों की आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे हैं. करियर के सर्वश्रेष्ठ 912 रेटिंग अंक से वह रूट (897 अंक) को दूसरे स्थान पर खिसकाने में सफल रहे.

शृंखला से पहले वह चौथे स्थान पर थे, लेकिन ब्रिसबेन में पहले एशेज टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की जीत में 74 रन बनाने के बाद वह दो पायदान के फायदे से दूसरे स्थान पर पहुंच गये थे. लेकिन एडीलेड में उन्होंने एक शतक और अर्धशतक (103 और 51 रन) जड़ा जिससे ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 275 रन से हराकर एशेज शृंखला में 2-0 से बढ़त बनायी.

उनके साथी मिशेल स्टार्क दूसरे टेस्ट में 80 रन देकर छह विकेट (पहली पारी में चार विकेट) चटकाने के प्रदर्शन से टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष 10 में जगह बनाने में सफल रहे. वह नौंवे स्थान पर पहुंच गये हैं.

टी20 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने बल्लेबाजों की सूची में फिर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है. वह पहला स्थान गंवाने के एक हफ्ते बाद इस पर वापसी करने में सफल रहे.

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में शून्य और सात रन से वह पिछले हफ्ते की रैंकिंग अपडेट में दो स्थान खिसककर तीसरे स्थान पर पहुंच गये थे. अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 79 रन की शानदार पारी खेली जिससे पाकिस्तान ने शृंखला में वेस्टइंडीज के खिलाफ क्लीन स्वीप किया.

इससे वह रैंकिंग में डेविड मलान के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं. उनके साथी सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान 798 करियर के सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक से बल्लेबाजों की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गये.

भारत की सीमित ओवरों की टीम के नये उप कप्तान केएल राहुल पांचवें स्थान पर काबिज सर्वश्रेष्ठ भारतीय खिलाड़ी हैं. टी20 गेंदबाजों की सूची में शीर्ष 10 में कोई भारतीय गेंदबाज मौजूद नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola