विराट कोहली के IND vs ENG सीरीज से बाहर होने पर नेटिजन्स हुए परेशान, बोले- अनुष्का शर्मा के साथ…

Updated:
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली व्यक्तिगत कारणों से भारत वर्सेज इंग्लैंड टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे. बीसीसीआई के इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस परेशान हो गए. उन्होंने कहा कि अनुष्का शर्मा का ख्याल रखना चाहते हैं.

विज्ञापन
undefined

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली एक बार फिर सुर्खियों में हैं. खबरें आ रही हैं कि भारत के पूर्व कप्तान ने निजी कारणों से इंग्लैंड के साथ बाकी बचे तीन टेस्ट मैचों से अपना नाम वापस ले लिया है.

विज्ञापन
undefined

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि किंग कोहली ने राजकोट, रांची और धर्मशाला में होने वाले तीन टेस्ट मैच के लिए अंतिम चयन का फैसला होने से पहले शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और चयन समिति को इसके बारे में सूचित कर दिया.

undefined

सीरीज की शुरुआत में विराट कोहली पहले दो टेस्ट के लिए टीम का हिस्सा थे. वह टीम के साथ ट्रेनिंग सेशन में भी मौजूद थे, लेकिन पहला मैच शुरू होने से कुछ ही दिन पहले उन्होंने छुट्टी ले ली.

undefined

इस खबर ने नेटिजन्स और फैंस को अनुष्का शर्मा और उनके दूसरे बच्चे के बारे में चिंतित कर दिया है, क्योंकि ऐसी खबरें आई हैं कि अभिनेत्री जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं. हालांकि कपल की ओर से अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है.

Also Read: IND vs ENG: भारतीय टीम का हुआ ऐलान, विराट कोहली पूरे सीरीज से बाहर, इस तेज गेंदबाज की हुई टीम में एंट्री
undefined

कुछ ही दिन पहले एबी डिविलियर्स ने कंफर्म किया था कि विराट और अनुष्का शर्मा दूसरे बार माता-पिता बनने जा रहे हैं. ऐसे वक्त में विराट अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंट कर रहे हैं, जो अच्छी बात है.

undefined

हालांकि कुछ दिनों बाद डिविलियर्स ने अपना बयान वापस ले लिया. उन्होंने कहा, “मैंने जो बातें कही थी, वो बिल्कुल भी सच नहीं थी” विराट ने जिस कारण भी छुट्टी लिया है, वो पर्सनल है और उम्मीद है कि वह ठीक होकर वापसी करेंगे.”

undefined

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बी-टाउन के पॉवर कपल में से एक हैं. दोनों अक्सर कपल गोल्स देते नजर आते हैं. कथित तौर पर अनुष्का और विराट की पहली मुलाकात 2013 में एक शैम्पू के विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी.

undefined

अगले कुछ वर्षों तक, दोनों ने अपने रिश्ते को सीक्रेट रखा. बाद में साल 2017 में, उन्होंने इटली के टस्कनी में शादी कर ली है. बाद में उन्होंने 11 जनवरी, 2021 को अपनी बेटी वामिका कोहली का स्वागत किया.

undefined

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का अपकमिंग बायोपिक चकदा एक्सप्रेस में क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं, जिसे कोलकाता और यूके में फिल्माया गया है. अनुष्का को आखिरी बार नेटफ्लिक्स फिल्म काला (2022) में देखा गया था. उनकी आखिरी मुख्य भूमिका 2018 की फिल्म जीरो में थी, जिसमें शाहरुख खान और कैटरीना कैफ भी थे.

Also Read: IND vs ENG: विराट कोहली की छुट्टी पर बीसीसीआई का आया बड़ा बयान, जानें क्या कहा
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola