Virat Kohli Records: विराट कोहली अब केवल 'भगवान' से पीछे, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 28000 रन पूरे
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 11 Jan 2026 7:30 PM
विराट कोहली, फोटो एक्स
Virat Kohli Records: टीम इंडिया के स्टार बैटर विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 25 रन बनाते ही विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 28000 रन पूरे कर लिए.
Virat Kohli Records: विराट कोहली को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 28000 रन पूरा करने के लिए केवल 25 रनों की जरूरत थी. जिसे उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में पूरा कर लिया. कोहली अब केवल दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (क्रिकेट के भगवान कहे जाते हैं) से पीछे रह गए हैं. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर ने 34357 रन बनाए हैं. जबकि दूसरे नंबर पर कोहली के 28025 से अधिक रन पूरे हो चुके हैं.
विराट कोहली ने कुमार संगकारा को छोड़ा पीछे
विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 28000 रन पूरा करने के साथ ही श्रीलंकाई दिग्गज क्रिकेटर कुमार संगकारा के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है. संगकारा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 28016 रन बनाए हैं. जबकि कोहली अब इसे पीछे छोड़ चुके हैं.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बैटर
सचिन तेंदुलकर – 34357
विराट कोहली – 28025*
कुमार संगकारा – 28016
विराट कोहली ने सबसे तेज 28000 रन बनाए
विराट कोहली ने 28000 रन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरा करने के साथ एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. सबसे कम पारियों में 28000 रन बनाने वाले विराट कोहली दुनिया के पहले बैटर बन गए हैं. कोहली ने केवल 624 पारियों में 28000 रन पूरा किया है. जबकि सचिन तेंदुलकर (644 पारियां) और कुमार संगकारा 666 पारियों में 28000 रन पूरा किया था.
ये भी पढ़ें: गांगुली को पछाड़ विराट ने रचा इतिहास, कोहली इस मामले में टॉप 5 में हुए शामिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










