Virat Kohli: विराट कोहली दूसरी बार बने पापा, अनुष्का शर्मा ने बेटे को दिया जन्म

Updated:
विज्ञापन

Virat Kohli and Anushka Sharma: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली दूसरी बार पापा बने हैं. उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया है. इसकी जानकारी अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दिया है. अनुष्का और विराट के बेटे का जन्म 15 फरवरी को हुआ. अनुष्का […]

विज्ञापन

Virat Kohli and Anushka Sharma: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली दूसरी बार पापा बने हैं. उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया है. इसकी जानकारी अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दिया है. अनुष्का और विराट के बेटे का जन्म 15 फरवरी को हुआ.

अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर मैसेज कर दी खुशखबरी

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डालकर अपने चाहने वालों को खुशखबरी दी. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, सभी को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को हमने अपने बच्चे अकाय और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में स्वागत किया. हम अपने जीवन के इस खूबसूरत समय में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं. हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इस समय कृपया हमारी गोपनीयता का सम्मान करें. प्यार और आभार, विराट और अनुष्का.

विराट-अनुष्का को मिल रही बधाईयां

बेटा होने की खुशखबरी जैसे ही विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर की, उन्हें बधाई देने वालों की बाढ़ आ गई. सोशल मीडिया पर विराट-अनुष्का के फैन्स लगातार मैसेज कर रहे हैं और बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं.

एबी डिविलियर्स ने पहले कर दिया था खुलासा

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने पहले ही विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को लेकर खुलासा कर दिया था. उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया था कि विराट कोहली बहुत जल्द दूसरी बार पापा बनने वाले हैं. विराट कोहली के दोस्त डिविलियर्स ने फैन्स को बताया था कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर दूसरा बच्चा आने वाला है. एबी डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल में विराट कोहली से हुई बातचीत का खुलासा किया था. उन्होंने बताया था कि विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से दूर रहने का जब फैसला किया, तो उन्होंने विराट से बात की थी. एबी ने उस समय बताया था कि विराट कोहली ठीक हैं और अपने परिवार के साथ हैं.

2021 में वामिका का हुआ था जन्म

मालूम हो विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी हुई थी. जबकि 11 जनवरी 2021 को विराट-अनुष्का की पहली बेटी वामिका का जन्म हुआ था. जब वामिका होने वाली थी, तब भी विराट कोहली ने कुछ दिनों की छुट्टी ली थी. अपने पहले बच्चे की जानकारी दंपत्ति ने बहुत पहले से ही सोशल मीडिया में साझा करना शुरू कर दिया था. लेकिन इसबार अबतक कोई भी जानकारी साझा नहीं की है.

लंबे समय से टीम इंडिया से दूर हैं विराट कोहली

विराट कोहली लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने आखिरी बार टेस्ट मैच 3 जनवरी 2024 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था. जबकि आखिरी वनडे उनका वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला था. उसके बाद से कोहली छुट्टी पर चल रहे हैं. कुछ दिनों पहले बीसीसीआई ने भी उनकी छुट्टी को लेकर बताया था कि कोहली की वापसी कब होगी, इसकी जानकारी नहीं है. मालूम हो जब वामिका का जन्म होने वाला था, तब भी विराट कोहली कुछ दिनों के लिए छुट्टी पर थे. वामिका के जन्म के कोहली दोबारा टीम से जुड़े थे.

Also Read: विराट कोहली के IND vs ENG सीरीज से बाहर होने पर नेटिजन्स हुए परेशान, बोले- अनुष्का शर्मा के साथ…

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola