Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे मैच में भारत ने बांग्लादेश को हराकर शानदार आगाज किया है. मोहम्मद शमी की धारदार गेंदबाजी के आगे बांग्लादेश पूरी तरह नतमस्तक नजर आया. शमी ने इस मैच में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 200 विकेट पूरे करने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए. उनके अलावा शुभमन गिल ने भी शतक जड़कर भारत को लक्ष्य तक पहुंचाया. यह गिल का आईसीसी इवेंट में पहला शतक था. इस जीत के साथ भारत ग्रुप ए में प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है. जबकि बेहतर रन रेट वाला न्यूजीलैंड नंबर 1 पर है.
बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हसन शांटो ने दुबई की शांत और धीमी पिच पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबााजी करने का फैसला किया. लेकिन उनकी दांव उल्टा पड़ गया. 35 रन पर ही उन्होंने अपने 5 विकेट गंवा दिए. हालांकि इसके बाद तौहीद हृदोय और जेकर अली ने बांग्लादेशी पारी को संभाला और किसी तरह बांग्लादेश 49. 4 ओवर में 228 रन के स्कोर तक पहुंचा. तौहीद ने भारत के खिलाफ अपने कैरियर का पहला शतक भी लगाया. शमी ने 53 रन देकर 5 विकेट झटके.
इसके बाद भारत ने 229 रन के लक्ष्य को 46.3 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. भारत की ओर से शुभमन गिल ने शतक जड़ा तो रोहित शर्मा और केएल राहुल ने 41-41 रन की पारी खेली. रोहित शर्मा ने इस मैच मे 12 रन बनाते ही वनडे कैरियर में अपने 11,000 रन पूरे कर लिए.
भारत ग्रुप ए में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के साथ है. इस ग्रुप का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था, जिसमें न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को बुरी तरह धोया. इस जीत के साथ न्यूजीलैंड +1.20 रनरेट के साथ प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है. वहीं भारत को अपनी पहली जीत +0.408 रनरेट के साथ मिली. इसलिए वह दूसरे नंबर पर है. वहीं पाकिस्तान इस टेबल में सबसे अंतिम पायदान पर है.
टीम | मैच | जीत | हार | बेनतीजा | एन.आर.आर | अंक |
---|---|---|---|---|---|---|
न्यूजीलैंड | 1 | 1 | 0 | 0 | +1.200 | 2 |
भारत | 1 | 1 | 0 | 0 | +0.408 | 2 |
बांग्लादेश | 1 | 0 | 1 | 0 | -0.408 | 0 |
पाकिस्तान | 1 | 0 | 1 | 0 | -1.200 | 0 |
वहीं ग्रुप बी में अभी तक कोई मैच नहीं हुआ है. इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान हैं. इस ग्रुप का पहला मैच आज 21 फरवरी को साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच होगा.
टीम | मैच | जीत | हार | बेनतीजा | नेट रन रेट | अंक |
---|---|---|---|---|---|---|
ऑस्ट्रेलिया | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
अफगानिस्तान | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
इंग्लैंड | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
दक्षिण अफ्रीका | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
इसे भी पढ़ें: भारत बांग्लादेश मैच में चैंपियंस ट्रॉफी लोगो से पाकिस्तान का नाम ही गायब, सुलग उठे पड़ोसी
इसे भी पढ़ें: IND vs BAN: मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए क्रिकेट के गब्बर, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल