World Cup 2023: चार वर्ल्ड कप के बाद धोनी के बिना पहली बार मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, क्या होगी चुनौती
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 03 Oct 2023 6:21 PM
एमएस धोनी चार वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे. 2007 में सौरव गांगुली की कप्तानी में एमएस धोनी ने पहला वर्ल्ड कप खेला था. उसके बाद 2011 में अपनी कप्तानी में दूसरी बार वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया और टीम को चैंपियन बनाया.
आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 (ICC World Cup 2023) का आगाज 5 अक्टूबर को हो रहा है. इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमें पहले मुकाबले में आमने-सामने होंगी. 12 साल बाद वर्ल्ड कप भारत में खेला जा रहा है. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने 2011 में वर्ल्ड कप जीता. इस बार भी टीम इंडिया को ट्रॉफी का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. भारतीय टीम चार वर्ल्ड कप के बाद पहली बार महेंद्र सिंह धोनी के बिना मैदान पर उतरेगी. वैसे में टीम के लिए कई चुनौती का सामना करना पड़ सकता है.
भारत के लिए चार वर्ल्ड कप खेले एमएस धोनी
एमएस धोनी चार वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे. 2007 में सौरव गांगुली की कप्तानी में एमएस धोनी ने पहला वर्ल्ड कप खेला था. उसके बाद 2011 में अपनी कप्तानी में दूसरी बार वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया और टीम को चैंपियन बनाया. 2015 वर्ल्ड कप में भी धोनी ने टीम इंडिया की अगुआई की, हालांकि भारत इसमें कुछ खास नहीं कर पाया. 2019 में विराट कोहली की कप्तानी में धोनी आखिरी बार वर्ल्ड कप में नजर आए.
वर्ल्ड कप में धोनी का रिकॉर्ड
एमएस धोनी ने वर्ल्ड कप में कुल 29 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 5 अर्धशतक की मदद से कुल 780 रन बनाए. वर्ल्ड कप में उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 91 रन रहा है.
वर्ल्ड कप के सबसे सफल कप्तानों की सूची में धोनी पांचवें स्थान पर
महेंद्र सिंह धोनी को वर्ल्ड कप के सबसे सफल कप्तानों में याद किया जाता है. सफल कप्तानों की सूची में धोनी पांचवें स्थान पर मौजूद हैं. उन्होंने 17 मैचों में टीम इंडिया की वर्ल्ड कप में कप्तानी की, जिसमें टीम को 14 मैचों में शानदार जीत मिली और केवल दो मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा. धोनी ने वर्ल्ड कप में अपनी कप्तानी में 82.35 के औसत से भारतीय टीम को जीत दिलाया.
वर्ल्ड कप में धोनी भारत के दूसरे सबसे सफल कप्तान
वर्ल्ड कप के सबसे सफल कप्तानों की सूची में भले की महेंद्र सिंह धोनी पांचवें स्थान पर मौजूद हैं, लेकिन भारत की ओर से वो दूसरे सबसे सफल कप्तान हैं. इस मामले में मोहम्मद अजहरुद्दीन टॉप पर हैं. उनकी कप्तानी में भारत ने वर्ल्ड कप में 23 मैच खेले, जिसमें 10 में जीत और 13 में हार का सामना करना पड़ा. जीत के लिहाज से धोनी सबसे आगे हैं.
Also Read: Dhoni New Hairstyle: वर्ल्ड कप से पहले एमएस धोनी ने बदला अपना लुक, वायरल हो रहा नया हेयरस्टाइल
विश्व कप में भाग लेने वाले सभी 10 देशों की टीम
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, इशान किशन , सूर्यकुमार यादव.
ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, सीन एबॉट, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, मिच मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा, मिशेल स्टार्क.
इंग्लैंड : जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, डेविड विली, मार्क वुड, क्रिस वोक्स.
पाकिस्तान : बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, फखर जमां, इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हारिस रऊफ, हसन अली, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम.
न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, विल यंग.
दक्षिण अफ्रीका : तेम्बा बावुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएत्ज़ी, क्विंटन डी कॉक, रीज़ा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एंडिले फेहलुकवायो, कैगिसो रबाडा, तबरेज. शम्सी, रासी वैन डेर डुसेन, लिजाड विलियम्स.
श्रीलंका : दासुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (उप-कप्तान), कुसल परेरा, पथुम निसांका, लाहिरू कुमारा, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, महीश तीक्ष्णा, डुनिथ वेललागे, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, दुशान हेमंथा.
बांग्लादेश : शाकिब अल हसन (कप्तान), लिट्टन दास, तनजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शंटो (उपकप्तान), तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, महमुदुल्लाह रियाद, मेहदी हसन मिराज, नसुम अहमद, शाक महेदी हसन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान , हसन महमूद, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब.
अफगानिस्तान : हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान, नवीन उल हक.
नीदरलैंड : स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), मैक्स ओ’डोड, बास डी लीडे, विक्रम सिंह, तेजा निदामानुरु, पॉल वैन मीकेरेन, कॉलिन एकरमैन, रूलोफ वान डेर मर्व, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रयान क्लेन, वेस्ले बर्रेसी, साकिब ज़ुल्फ़िकार, शारिज अहमद, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










