Water Salute: वर्ल्ड चैंपियन को मुंबई एयरपोर्ट पर मिला वाटर सैल्यूट, भव्य स्वागत का देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन

water salute

Water Salute: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम स्वदेश लौट आई है. विशेष विमान से दिल्ली पहुंचने पर भारतीय खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया.

विज्ञापन

Water Salute: दिल्ली में जोरदार स्वागत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद भारतीय खिलाड़ी शाम में मुंबई पहुंचे. मुंबई पहुंचने पर टीम इंडिया का ग्रैंड वेलकम किया गया. मुंबई एयरपोर्ट पर जब टीम इंडिया का विमान उतरा तो खास तरीके से स्वागत किया गया. खिलाड़ियों के उतरने से पहले विमान को वाटर सैल्यूट दिया गया. भारतीय खिलाड़ियों के स्वागत में विमान के दोनों तरफ दमकल की दो गाड़ियां पानी की बौछार की.

विज्ञापन

वाटर सैल्यूट का वीडियो वायरल

भारतीय टीम के स्वागत के कई वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो वाटर सैल्यूट का भी वायरल हो रहा है. जिसमें वाटर कैनन से सैल्यूट करते साफ देखा जा सकता है.

खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए मरीन ड्राइव में उमड़ा जनसैलाब

भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने मुंबई में रोड शो किया. रोड शो मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम तक किया गया. खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए मरीन ड्राइव में जनसैलाब उमड़ पड़ा. भारी संख्या में लोग वहां पहुंचे और खिलाड़ियों को देखने के लिए बेताब नजर आये. यही नजारा वानखेड़े स्टेडियम का भी है. वहां भी भारी संख्या में भारतीय समर्थक मौजूद थे. स्टेडियम का नजारा ऐसा था, मानो वहां कोई अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाना हो.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola