ePaper

T20 World Cup: जसप्रीत बुमराह 'रिजर्व बैंक' की तरह हैं, पूर्व भारतीय स्टार ने की जमकर तारीफ

Updated at : 23 Jun 2024 8:15 PM (IST)
विज्ञापन
T20 World Cup: जसप्रीत बुमराह 'रिजर्व बैंक' की तरह हैं, पूर्व भारतीय स्टार ने की जमकर तारीफ

T20 World Cup 2024: Azhar Mahmood

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया के स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 4 विकेट चटकाकर मैच को भारत के पक्ष में ले आया. उन्होंने अब तक सभी मैचों में बेहतरीन गेंदबाजी की है.

विज्ञापन

T20 World Cup 2024: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह समय-समय पर अपनी असली ताकत दिखाते रहते हैं. उनकी बदौलत टीम ने कई बार अहम मुकाबलों में जीत दर्ज की है. इस समय चल रहे टी20 विश्व कप 2024 में बुमराह शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. वे लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. ग्रुप चरण के भारत को शुरुआती दो मुकाबले में बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था. पाकिस्तान के खिलाफ समय पर 3 विकेट चटकाकर उन्होंने भारत को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

अफगानिस्तान के खिलाफ भी बुमराह का शानदार प्रदर्शन

केवल पाकिस्तान ही नहीं जसप्रीत बुमराह ने अफगानिस्तान के खिलाफ भी 4/7 के आंकड़े दर्ज किए. भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने 30 वर्षीय तेज गेंदबाज की जमकर तारीफ की और उनकी तुलना ‘भारतीय रिजर्व बैंक’ से कर दी. पठान ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि वह भारतीय रिजर्व बैंक की तरह हैं. वह पूरी तरह सुरक्षित हैं. आप उनसे किसी भी स्थिति में चार ओवर गेंदबाजी करा सकते हैं. वह खेल को सेट करते हैं. अर्शदीप सिंह ने पहला ओवर फेंका और 12 रन दिए, जिससे अफगानिस्तान को गति मिल गई.

T20 World Cup: मैच फिक्सिंग का आरोप लगाने वालों पर कानूनी कार्रवाई करेंगे पाकिस्तानी कोच

T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया पर बड़ी जीत के बाद अफगानिस्तान में जोरदार जश्न, फूटे पटाखे

बुमराह की गेंदबाजी में काफी वेरिएशन

पठान ने आगे कहा कि बुमराह दूसरा ओवर लेकर आए और आते ही प्रभाव डालना शुरू कर दिया. उन्होंने विकेट चटकाए और अलग-अलग तरह की गेंद फेंककर अफगानी बल्लेबाजों को परेशान किया. वह गेंदबाजी की लय तय करते हैं. विश्व क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह से बेहतर गेंदबाजी की लय कोई नहीं तय कर सकता. उन्होंने बुमराह की बाउंसर पर निर्भर नहीं रहने की भी तारीफ की. बुमराह की लाइन और लेंथ भी शानदार रहती है. पठान ने कहा कि वह भारतीय गेंदबाजी में टॉप पर हैं. अगर आप उनका पिच मैप देखें, धीमी गेंदें दिखेंगी और आप देखेंगे कि वह केवल तभी बाउंसर का इस्तेमाल करते हैं, जब इसकी जरूरत होती है.

भारत का अगला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से

उन्होंने कहा कि इस विश्व कप में सबसे बड़ी बात यह है कि जब जसप्रीत बुमराह अंत में गेंदबाजी करने आएंगे, तो आपको थोड़ा रिवर्स भी देखने को मिलेगा. अगर भारत को यह विश्व कप जीतना है तो बुमराह को अपने प्रदर्शन में यही निरंतरता रखनी होगी. खेल दिन में हो रहा है गेंदबाजों को फायदा होगा. बल्लेबाज शिकायत कर सकते हैं, लेकिन गेंदबाज यही कहेंगे कि दिन होने की वजह से उन्हें सूखी गेंदे मिल रही हैं, इससे गेंदबाजी आसान हो जाता है. भारत को सोमवार को अब ऑस्ट्रेलिया का सामना करना है.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola