T20 World Cup 2024 से पहले 'कल्कि' के अमिताभ ने टीम इंडिया को दिया खास संदेश

T20 World Cup 2024 के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. सभी भारतीय खिलाड़ी इस समय आईपीएल में व्यस्त हैं. आईपीएल खत्म होते ही टी20 वर्ल्ड कप का खुलार फैंस पर छा जाएगा. अमिताभ बच्चन ने भी टीम इंडिया को बधाई दी है.
T20 World Cup 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के बाद क्रिकेट फैंस को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का बेसब्री से इंतजार है. यह जून के पूरे महीने चलने वाला है. बीसीसीआई ने वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान भी कर दिया है. वर्ल्ड कप से पहले फैंस अपने चहेते सितारों का हौसला बढ़ा रहे हैं. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने भी एक अलग अंदाज में टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी है. अमिताभ अपनी आने वाली फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में अश्वत्थामा का किरदार निभा रहे हैं. उनका लुक पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. एक वीडियो में अमिताभ अपने उसी लुक में टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जीतने के लिए प्रेरित करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में टीम इंडिया के स्टार भी नजर आ रहे हैं. वर्ल्ड कप का आधिकरिक ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने इस वीडियो का शेयर किया है. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. केवल दो दिनों में वीडियो पर एक मिलियन से ज्यादा व्यूज आए हैं.
वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल , अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.
रिजर्व खिलाड़ी : शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और आवेश खान.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए