ePaper

T20 WC: वेस्टइंडीज-साउथ अफ्रीका मैच में टला बड़ा हादसा! पाकिस्तानी अंपायर ने एक गेंद पर 2 बार मौत को दी मात

Updated at : 27 Oct 2021 7:00 AM (IST)
विज्ञापन
T20 WC: वेस्टइंडीज-साउथ अफ्रीका मैच में टला बड़ा हादसा! पाकिस्तानी अंपायर ने एक गेंद पर 2 बार मौत को दी मात

T20 World Cup 2021, SA vs WI : साउथ अफ्रीका-वेस्टइंडीज के मैच में अंपायरिंग कर रहे पाकिस्तानी अंपायर अलीम दार (Aleem Dar) एक नहीं बल्कि 2-2 बार चोटिल होने से बचे वो भी एक ही गेंद पर.

विज्ञापन

T20 World Cup 2021, SA vs WI : एनरिक नॉर्त्जे की अगुआई में अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद एडेन मार्कराम के 26 गेंद में नाबाद 51 रन की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने टी-20 विश्व कप सुपर-12 चरण के अपने दूसरे मैच में गत चैंपियन वेस्टइंडीज को मंगलवार को आठ विकेट से हराया. वहीं इस मैच में एक हैरान करने वाली घटना भी घटी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. साउथ अफ्रीका-वेस्टइंडीज के मैच में अंपायरिंग कर रहे पाकिस्तानी अंपायर अलीम दार (Aleem Dar) एक नहीं बल्कि 2-2 बार चोटिल होने से बचे वो भी एक ही गेंद पर.

बता दें किवेस्टइंडीज की पारी के अंतिम ओवर में यह वाक्या देखने को मिला जब जब काइरन पोलार्ड ने साउथ अफ्रीकी गेंदबाज के एक गेंद पर सामने की ओर बहुत ही तेज शॉट खेला. गेंद अंपायर अलीम दार की ओर बहुत तेजी से आई लेकिन उन्होंने किसी तरह खुद को बचा लिया. अलीम दार नीचे गिरे हुए थे और तभी पीछे से उनकी ओर एक तेज थ्रो आया. अलीम दार ने एक बार फिर किसी तरह खुद को बचाया. ये थ्रो साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी रासी वैन डार दुसां ने फेंका था. अगर गेंद अलीम दार के सर पर लगती तो कुछ हो सकता था. वहीं इस घटना का वीडिया तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Also Read: PAK vs NZ T20 WC: पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर लिया बदला, दो जीत के साथ नंबर वन पर कब्जा

बता दें कि इससे पहले मैच में एविन लुईस के अर्धशतक के बाद वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी चरमरा गयी और टीम आठ विकेट पर 143 रन ही बना सकी. जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट खोकर दस गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही और पहले ही ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान तेम्बा बावुमा को आंद्रे रसेल ने सटीक थ्रो पर रन आउट किया. इसके बाद हालांकि रीजा हेंड्रिक्स और रासी वान डेर डुसेन ने 56 रन की साझेदारी की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola