Suresh Raina Retirement: सुरेश रैना ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास, पढ़ें उनका पोस्‍ट

Published by :Amitabh Kumar
Updated at :06 Sep 2022 12:52 PM
विज्ञापन
Suresh Raina Retirement: सुरेश रैना ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास, पढ़ें उनका पोस्‍ट

Suresh Raina Retirement: अब सुरेश रैना ने क्रिकेट से पूरी तरह संन्यास ले लिया है. इस बात की जानकारी रैना ने खुद सोशल मीडिया पर दी है. सुरेश रैना की बात करें तो उन्होंने 18 टेस्ट मैचों में एक शतक की बदौलत 768 रन बनाये.

विज्ञापन

Suresh Raina Retirement: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना को लेकर बड़ी खबर आ रही है. रैन ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है. इसका मतलब यह है कि अब सुरेश रैना ने क्रिकेट से पूरी तरह संन्यास ले लिया है. इस बात की जानकारी रैना ने खुद सोशल मीडिया पर दी है.


सुरेश रैना का ट्वीट

क्रिकेटर सुरेश रैना ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि मुझे मेरे देश भारत और अपने राज्य यूपी का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला जो मेरे लिए सौभाग्‍य की बात रही. रैना ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड, उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ और चेन्नई सुपर किंग्स का आभार व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि अपने देश और राज्य उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है. मैं क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा करता हूं. बताया जा रहा है कि भारत या घरेलू स्तर पर सक्रिय खिलाड़ी विदेशी लीग में भाग नहीं ले सकते हैं और ऐसे में रैना के लिए विश्वभर की टी-20 लीग में खेलने के लिए संन्यास लेना जरूरी था.

इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास

यदि आपको याद हो तो इससे पहले सुरेश रैना ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी. लेकिन वह उत्तर प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते नजर आ रहे थे. साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी वे खेल रहे थे. हालांकि, पिछले आईपीएल 2022 सीजन की बात करें तो उन्हें किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा था.

Also Read: IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ चलेगा विराट कोहली का बल्‍ला ? एशिया कप में ‘करो या मरो’ की स्‍थिति
सुरेश रैना ने खेले 226 वनडे इंटरनेशनल

सुरेश रैना की बात करें तो उन्होंने 18 टेस्ट मैचों में एक शतक की बदौलत 768 रन बनाये. मध्यक्रम के इस बल्लेबाज ने टीम इंडिया के लिए 226 वनडे इंटरनेशनल मैचों में भाग लिया और 5615 रन अपने बल्‍ले से ठोके. इसमें पांच शतक शामिल हैं. वहीं, 78 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले सुरेश रैना ने खेले जिसमें उन्होंने 1604 रन बनाये.

अगले साल दक्षिण अफ्रीका की नयी टी-20 लीग

पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना अगले साल दक्षिण अफ्रीका की नयी टी-20 लीग में खेलते हुए देखा जा सकता है. इस लीग की सभी छह टीमों का स्वामित्व आईपीएल के मालिकों के पास है. रैना ने अपना आखिरी प्रतिस्पर्धी मैच अक्टूबर 2021 में चेन्नई की तरफ से राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अबू धाबी में खेला था.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola