WTC Prize Money: खिताबी जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया पर हुई पैसों की बारिश, हार के बाद भी टीम इंडिया मालामाल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ऑस्ट्रेलिया टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है. फाइनल मुकाबले में भारत को 209 रनों से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है

विज्ञापन
undefined

ऑस्ट्रेलिया टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है. फाइनल मुकाबले में भारत को 209 रनों से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है. इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम पर पैसों की बारिश हुई है.

विज्ञापन
undefined

भारत के खिलाफ फाइनल मुकाबले में जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की ट्रॉफी के साथ लगभग 13.2 करोड़ रुपये मिल हैं.

undefined

भारतीय टीम को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है. हालांकि फिर टीम इंडिया को बड़ी धनराशि मिली है. भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का उपविजेता बनने पर 6.5 करोड़ रुपये की राशि दी गई है.

undefined

ऑस्ट्रेलिया ने इस खिताबी मुकाबले में शुरुआत से ही अपनी पकड़ को बनाए रखा. पूरे मैच में एक बार भी भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया पर हावी नजर नहीं आई.

undefined

ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 और दूसरी पारी में 270 रन बनाए थे. इन दोनों पारियों के दमपर ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 444 रनों का बड़ा टारगेट दिया था.

undefined

ऑस्ट्रेलिया द्वारा 444 रनों के बड़े टारगेट के सामने भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह से बिखरे नजर आए. टीम इंडिया इस लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी पारी में महज 234 रन बना पाई.  

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola