Live Updates

WPL Auction 2023 Live: स्मृति मंधाना पर RCB ने की पैसों की बारिश, शैफाली वर्मा को दिल्ली ने खरीदा

Updated:
विज्ञापन

WPL Auction 2023 Live: महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में जारी है. इस नीलामी के लिए 409 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है. इस ऑक्शन में 5 फ्रेंचाइजियों के पास कुल 90 स्लॉट उपलब्ध हैं. बता दें कि WPL 2023 ऑक्शन के लिए देश-विदेश से लगभग 1525 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 409 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है. इन 409 खिलाड़ियों में से 246 भारतीय और 163 विदेशी खिलाड़ी हैं. 163 विदेशी खिलाड़ियों में 8 प्लेयर्स एसोसिएट देशों से भी हैं.

विज्ञापन

WPL Auction 2023 Live: एलिस कैप्सी को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा

इंग्लैंड की खिलाड़ी एलिस कैप्सी को दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है. उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था.

WPL Auction 2023 Live: गुजरात ने जॉर्जिया वेयरहैम को खरीदा

30 लाख रुपये बेस प्राइस वाली ऑस्ट्रेलिया की जॉर्जिया वेयरहैम को गुजरात टाइटंस ने 75 लाख रुपये में खरीदा है.

WPL Auction 2023 Live: ग्रेस हैरिस को यूपी ने खरीदा

ऑस्ट्रेलिया की ग्रेस हैरिस को यूपी वारियर्स ने 70 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है. उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था.

WPL Auction 2023 Live: ऑस्ट्रेलिया ने एरिन बर्न्स को खरीदा

ऑस्ट्रेलिया की एरिन बर्न्स को आरसीबी ने 30 लाख रुपये में खरीदा. उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये ही था.

WPL Auction 2023 Live: देविका वैद्य को यूपी ने खरीदा

देविका वैद्य को 1.40 करोड़ रुपये में यूपी वारियर्स ने अपनी टीम में शामिल किया है. इनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था.

WPL Auction 2023 Live: राधा यादव दिल्ली की टीम में गयीं

भारत की ऑलराउंडर राधा यादव को 40 लाख रुपये के आधार मूल्य पर दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola