WPL,GG vs UP : रोमांचक मुकाबले में यूपी ने गुजरात को हराया, हैरिस और मैक्ग्रा ने बल्ले से किया धमाका

Updated:
विज्ञापन

WPL 2023, GG vs UP: महिला प्रीमियर लीग 2023 के 17वें मैच में आज (20 मार्च) गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स की टीमें आमने-सामने थी. दोनों टीमों के बीच यह मैच मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेला जा गया था. गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 178 रन बनाए थे. वहीं यूपी वॉरियर्स ने ग्रैस हैरिस के ताबड़तोड़ 72 और ताहिला मैक्ग्रा के शानदार 57 रनों की मदद से यह लक्ष्य 19.5 ओवर में हासिल कर लिया.

विज्ञापन

यूपी वॉरियर्स ने गुजरात को 3 विकेट से हराया

विमेंस प्रीमियर लीग के मुकाबले में यूपी वॉरियर्स ने गुजरात को 3 विकेट से हरा दिया. यूपी की ओर से ग्रैस हैरिस ने शानदार 72 रन और ताहिला मैक्ग्रा ने 57 रन बनाएं.

ग्रेस हैरिस का अर्धशतक

यूपी वॉरियर्स और गुजरात जाएंट्स के बीच मुकाबला रोमांचक हो गया है. ताहिला मैक्ग्रा के बाद ग्रेस हैरिस ने शानदार अर्धशतक लगा दिया है.

यूपी को लगा पांचवां झटका, दीप्ति आउट

यूपी वॉरियर्स को पांचवां झटका लग चुका है. टीम की स्टार आलराउंडर दीप्ति शर्मा आउट हो गई हैं.

शानदार अर्धशतक लगाकर मैक्ग्रा आउट

यूपी वॉरियर्स के लिए शानदार बल्लेबाजी कर रही ताहिला मैक्ग्रा 38 गेंदों पर 58 रन बनाकर आउट हो गई हैं. उन्हें गार्डनर ने आउट किया.

ताहिला मैक्ग्रा की फिफ्टी

यूपी की ओर से ताहिला मैक्ग्रा शानदार बल्लेबाजी कर रही हैं. उन्होंने मुकाबले में ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाया है.

हैरिस और मैक्ग्रा ने यूपी को संभाला

39 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद यूपी वॉरियर्स की टीम अब संभल गई है. मुकाबले में ग्रेस हैरिस और ताहिला मैक्ग्राम शानदार बल्लेबाजी कर रही हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola