Eng vs Ban LIVE Score: इंग्लैंड ने बांग्लादेश को 137 रन से हराया
England vs Bangladesh LIVE Score: डेविड मलान और जो रूट की तूफानी पारी के दम पर इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप 2023 के 7वें मैच में श्रीलंका के सामने 365 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा, जिसका पीछा करते हुए बांग्लादेश की पूरी टीम 48.2 ओवर में 227 रन बनाकर आउट हो गई. मलान के 140 और रूट के 82 रन के दम पर इंग्लैंड ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 364 रन बनाया. इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश देखें लाइव स्कोर अपडेट. विश्व कप 2023 मैच के अपडेट के लिए जुड़े रहें prabhatkhanar.com के साथ…
इंग्लैंड ने बांग्लादेश को 137 रन से हराया
इंग्लैंड ने बांग्लादेश को 137 रन से हरा दिया है. बांग्लादेश के सभी खिलाड़ी 48.2 ओवर में 227 रन बनाकर आउट हो गए. अंतिम विकेट तस्कीन अहमद का गिरा, जिसे सैम करन ने 15 रन पर आउट किया.
बांग्लादेश के सामने 13 गेंद में 138 रन का लक्ष्य
बांग्लादेश के सामने 13 गेंद पर 138 रन का लक्ष्य है, जिसे पूरा करना असंभव है , क्योंकि नौ विकेट गिर चुके हैं.
शरीफुल इस्लाम को मार्क वुड ने आउट किया
बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश के लिए जीत दूर की कौड़ी बनती जा रही है. मार्क वुड ने बेहतरीन बाॅलिंग करते हुए शरीफुल इस्लाम को आउट कर दिया है. इस्लाम को वुड ने 12 रन पर बोल्ड कर दिया है.
बांग्लादेश का जीतना मुश्किल
बांग्लादेश के लिए जीतना मुश्किल हो गया है क्योंकि उनके सामने एक बड़ा स्कोर है और गेंद काफी कम रह गए हैं. बांग्लादेश को 32 गेंद पर 150 रन बनाना है .
बांग्लादेश का स्कोर 150 के पार
इंग्लैंड के विशाल स्कोर का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम ने 150 से अधिक रन बना लिए हैं. विकेट कीपर मुश्फिकुर रहीम और तौहीद हृदोय संभलकर खेलते हुए टीम के स्कोर को लगातार आगे बढ़ाने में लगे हैं. इस बीच रहीम ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. BAN 155/5 (29)
बांग्लादेश को पांचवां झटका, लिट्टन दास आउट
बांग्लादेश को पांचवां झटका लिट्टन दास के रूप में लगा. क्रिस वोक्स ने दास को अपना शिकार बनाया. दास ने 66 गेंदों का सामना किया, जिसमें 7 चौके और दो छक्कों की मदद से 76 रन बनाया. BAN 133/5 (24)
लेखक के बारे में
By अमलेश नंदन सिन्हा
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए