Live Updates

India vs Australia: केएल राहुल ने छक्का जड़ भारत को दिलाई जीत, ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से रौंदा

Updated:
विज्ञापन

ICC T20 World Cup: Virat Kohli

India vs Australia: केएल राहुल के नाबाद 97 रनों की पारी और विराट कोहली की 85 रनों की बेहतरीन पारी के दम पर भारत ने वर्ल्ड कप 2023 के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया. इसके साथ अपने अभियान की अच्छी शुरुआत की. ऑस्ट्रेलिया के लक्ष्य 200 को भारत ने 4 विकेट खोकर 41.2 ओवर में 201 रन बनाकर हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलिया की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में 199 रन पर ऑल आउट हो गई. दोनों टीमों के बीच वर्ल्ड कप का पहला मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया.

विज्ञापन

Ind vs Aus Score: वनडे में नॉन-ओपनर के रूप में सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने विराट कोहली

113 – विराट कोहली*

112 – कुमार संगकारा

109 – रिकी पोंटिंग

102 – जैक्स कैलिस

Ind vs Aus Score: ICC सीमित ओवर टूर्नामेंट में भारत के लिए सर्वाधिक रन

2785 – विराट कोहली (64 पारी)*

2719 – सचिन तेंदुलकर (58)

2422 – रोहित शर्मा (64)

1707 – युवराज सिंह (62)

1671 – सौरव गांगुली (32)

Ind vs Aus Score: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप में भारत की ओर से टॉप स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज

117 – शिखर धवन, द ओवल, 2019

100* – अजय जड़ेजा, द ओवल, 1999

97* – केएल राहुल, चेन्नई, 2023*

Ind vs Aus Score: वनडे विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की चेन्नई में पहली हार

भारत बनाम जीत, 1987

जिम्बाब्वे बनाम जीता, 1987

न्यूजीलैंड बनाम जीता, 1996

हार बनाम भारत, 2023*

Ind vs Aus Score: सबसे कम स्कोर पर तीन झटका लगने के बाद भारत की रिकॉर्ड जीत

2 – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई, 2023*

4 – भारत बनाम ZIM, एडिलेड, 2004

4 – श्रीलंका बनाम BAN, मीरपुर, 2009

5 – श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड, ढाका, 1998

Ind vs Aus Score: ऑस्ट्रेलिया को हराकर प्वाइंट्स टेबल में भारत पांचवें स्थान पर

वर्ल्ड कप 2023 के पांचवें मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत दो अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में नंबर 5 पर पहुंच गया है. भारत के नेट रन रेट +0.883 हैं. जबकि पहली हार के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम +0.883 नेट रन रेट के आधार पर 6ठे स्थान पर पहुंच गई.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola