क्या विश्व कप में श्रेयस अय्यर की जगह ले सकते हैं तिलक वर्मा? बांग्लादेश के खिलाफ मिला डेब्यू का मौका
Published by : Vaibhaw Vikram Updated At : 15 Sep 2023 6:06 PM
टी20 में धमाल मचा चुके बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा को बांग्लादेश के खिलाफ खेलने का मौका मिला है.कप्तान रोहित शर्मा ने कैप देकर तिलक वर्मा का प्लेइंग 11 में स्वागत किया.
एशिया कप 2023 में टीम इंडिया सुपर 4 का अपना आखिरी मुकाबला शुक्रवार को खेलने उतरी. इस मैच में भारत को हार या जीत से किसी भी प्रकार का फायदा या नुकसान नहीं होगा. भारतीय टीम पहले ही फाइनल में अपनी जगह पक्की करा चुकी है, वहीं बांग्लादेश खिताब की रेस से बाहर हो चुकी है. इस बीच आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी पिछली प्लेइंग इलेवन से आज के मैच में पांच बदलाव किए हैं. कप्तान रोहित शर्मा ने करीब करीब आधी टीम को बदल दिया है. टीम में बदलाव के बावजूद भी श्रेयस अय्यर को मौका नहीं दिया गया. कप्तान ने प्लेइंग इलेवन में तिलक वर्मा को जगह दी है. तिलक वर्मा के डेब्यू मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने कैप पहनाकर उसका स्वागत किया.
रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि टीम में पांच बदलाव किए गए हैं. पूर्व कप्तान विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है. उनकी जगह तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी और प्रसिद्ध कृष्णा की टीम में एंट्री हुई है. जो खिलाड़ी अभी तक नहीं खेल पाए थे, उन्हें मौका दिया गया कि वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें और टीम में अपनी जगह पक्की करें. श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सूर्यकुमार यादव को मौका नहीं दिया गया था,परंतु उन्हें फील्डिंग करते हुए देखा गया था. उन्होंने जसप्रीत बुमराह की गेंद पर बहुत ही शानदार कैच पकड़ा जिससे श्रीलंकाई टीम को दूसरा झटका लगा.
श्रेयस अय्यर के चाहने वालों के मन में ये सवाल जरूर आ रहा होगा कि जब टीम में इतनी बड़ी फेर बदल की गई तो फिर श्रेयस अय्यर को मौका क्यों नहीं दिया गया. इसका जवाब ये है कि वे अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हैं. पहले पता चला था कि श्रेयस अय्यर ने टीम इंडिया के साथ प्रैक्टिस शुरू कर दी है, मगर फिर ये खबर निकल के सामने आई कि वह फिट नहीं हैं. चयनकर्ताओं का कहना है कि वह 50 ओवर का मैच खेलने के लिए पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हैं. इसके अलावा खिताबी मुकाबले में रोहित शर्मा कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहते हैं.अब देखना ये होगा कि श्रेयस अय्यर 5 अक्टूबर से होने वाला विश्व कप खेल पाते हैं या विश्व कप में उनकी जगह तिलक वर्मा को शामिल किया जाएगा. श्रेयस अय्यर को विश्व कप टीम का हिस्सा रखा गया है. उनकी मौजूदा स्थिति को देखते हुए टीम में फेरबदल की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vaibhaw Vikram
वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










