Bangladesh vs Afghanistan: बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से रौंदा, मिराज का ऑलराउंडर प्रदर्शन
ICC World Cup 2023 Bangladesh vs Afghanistan: वर्ल्ड कप 2023 के तीसरे मुकाबले में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया और अपने अभियान का शानदार आगाज किया. हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में खेले गये मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए अफगानिस्तान की पूरी टीम को 37.2 ओवर में 156 के स्कोर पर ऑल आउट कर दिया. उसके बाद 34.4 ओवर में केवल चार विकेट खोकर 158 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. World cup मैच से जुड़ी हर अपडेट देखने के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ.
बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया
बांग्लादेश ने वर्ल्ड कप 2023 के अपने पहले मैच में अफगानिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया. बांग्लादेश ने अफगानिस्तान के लक्ष्य को 34.4 ओवर में केवल चार विकेट खोकर 158 रन बनाकर हासिल कर लिया. बांग्लादेश की ओर से मिराज ने ऑलराउंडर प्रदर्शन किया. उन्होंने 9 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट चटकाए. तो बल्लेबाजी में 73 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 57 रन बनाये. इसके अलावा बांग्लादेश की ओर से शांतो 83 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 59 रन बनाकर नाबाद रहे.
Ban vs Afg Live Score: शांतो का अर्धशतक, बांग्लादेश जीत से 9 रन दूर
बांग्लादेश वर्ल्ड कप 2023 में पहली जीत से केवल 9 रन दूर है. इस बीच नजमुल हुसैन शान्तो ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है.
Ban vs Afg Live Score: बांग्लादेश को चौथा झटका, शाकिब अल हसन आउट
बांग्लादेश वर्ल्ड कप 2023 में अपनी पहली जीत के करीब है. इस बीच टीम को चौथा झटका शाकिब अल हसन के रूप में गिरा. शाकिब ने 14 रन का स्कोर बनाया. उन्होंने 19 गेंदों का सामना किया, जिसमें दो चौके लगाए.
Ban vs Afg Live Score: बांग्लादेश जीत से केवल 19 रन दूर
बांग्लादेश वर्ल्ड कप 2023 में अपनी पहली जीत से केवल 19 रन दूर है.
Ban vs Afg Live Score: बांग्लादेश को तीसरा झटका, मेहदी हसन आउट
बांग्लादेश को मेहदी हसन मिराज के रूप में तीसरा झटका लगा. मिराज ने 73 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 57 रन बनाए. मिराज को नवीन-उल-हक ने अपना शिकार बनाया.
Ban vs Afg Live Score: बांग्लादेश का स्कोर 100 के पार
बांग्लादेश का स्कोर 24 ओवर के बाद 100 के पार पहुंच गया है. अब बांग्लादेश को जीत के लिए केवल 53 रनों की जरूरत है. इस बीच मिराज ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है.
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए