SL vs AUS: डेविड वॉर्नर ने शानदार मेजबानी के लिए श्रीलंका को कहा शुक्रिया, आर्थिक संकट से जूझ रहा है देश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jul 2022 8:07 PM
ऑस्ट्रेलिया अपना श्रीलंका दौरा समाप्त कर वापस लौट चुकी है. ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने शानदार मेजबानी के लिए श्रीलंका को शुक्रिया कहा है. श्रीलंका इस समय गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है. राष्ट्रपति भवन पर आम लोगों का कब्जा है. राजनीतिक संकट भी गहराया हुआ है.
ऑस्ट्रेलिया के आक्रामक सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने ‘बेहद मुश्किल समय’ में टीम की मेजबानी के लिए श्रीलंका का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि वह इस दौरे को कभी नहीं भूल पायेंगे. श्रीलंका मौजूदा समय में अभूतपूर्व आर्थिक और राजनीतिक उथल-पुथल की चपेट में है. देश ईंधन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की भारी कमी का सामना कर रहा है.
इसके बावजूद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महीने भर चली श्रृंखला के लिए प्रशंसक बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचे. बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने इंस्टाग्राम पर श्रीलंका के लोगों और प्रशंसकों के लिए एक भावनात्मक संदेश पोस्ट किया. वार्नर ने लिखा, मुश्किल समय में हमारी मेजबानी करने के लिए शुक्रिया श्रीलंका. हम यहां आने और जिस खेल से प्यार करते हैं उस खेल को खेलने का मौका मिलने के लिए बहुत आभारी हैं. हम जानते हैं कि आप सभी को खेल का समर्थन करना पसंद है.
Also Read: IPL 2022: आउट होकर भी नॉट आउट रहे डेविड वॉर्नर, युजवेंद्र चहल रह गये हैरान, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
इस 35 साल के खिलाड़ी ने कहा कि आपने दिल खोलकर हमारा स्वागत किया और हम इस दौरे को कभी नहीं भूलेंगे. इस देश के बारे में मुझे यह बात पसंद है कि चाहे जैसी भी परिस्थितियों हो आपके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती है और आप शानदार तरीके से स्वागत करते हैं. शुक्रिया, मैं छुट्टियों में परिवार के साथ यहां आने का इंतजार कर रहा हूं.
https://www.instagram.com/p/Cf4K7eIpPdo/?igshid=YTgzYjQ4ZTY%3D
ऑस्ट्रेलिया की टीम इस दौरे पर टी-20 श्रृंखला को 2-1 से जीतने के बाद एकदिवसीय श्रृंखला 2-3 से हार गयी थी. दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर रही. दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को एक पारी और 39 रनों से हराया. श्रीलंका के हाथों ऑस्ट्रेलिया की यह अब तक की सबसे बड़ी हार है. दिनेश चांदीमल ने नाबाद दोहरा शतक जड़ा. यह भी अपने आप में एक रिकॉर्ड है. अब से पहले किसी भी श्रीलंकाई बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोहरा शतक नहीं जड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










