ePaper

पहलगाम हमले पर शाहिद अफरीदी का विवादित बयान, भारत पर ही लगा दिया आरोप

Updated at : 27 Apr 2025 1:47 PM (IST)
विज्ञापन
Shahid Afirdi

Shahid Afirdi comment on Pahalgam Terror Attack. Image: Social Media/X

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा है और क्रिकेटरों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. इसी बीच शाहिद अफरीदी ने बिना सबूत पाकिस्तान पर आरोप लगाने को लेकर भारत की आलोचना की है.

विज्ञापन

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम, जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा दिया है. इस हमले के बाद दोनों देशों के क्रिकेटर भी अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. इसी बीच, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने एक ऐसा बयान दिया है, जो कई भारतीयों को नाराज कर सकता है. अफरीदी ने बिना सबूत के पाकिस्तान पर आरोप लगाने के लिए भारत की आलोचना की है.

अफरीदी ने अपने बयान में कहा, “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत ने एक बार फिर बिना किसी सबूत के आरोप लगाए हैं. इस तरह की कार्रवाइयां तनाव बढ़ाती हैं और क्षेत्र में अशांति पैदा करती हैं.” उन्होंने आगे कहा कि भारत को दोषारोपण की बजाय बातचीत के जरिए समस्याओं का समाधान करना चाहिए और क्रिकेट को राजनीति से दूर रखना चाहिए. अफरीदी के मुताबिक, आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता संवाद है. हिंसा और आरोप-प्रत्यारोप से हालात और खराब होंगे. सभी को राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त रहना चाहिए.

पहलगाम मे हुए कायराना आतंकी हमले में 26 से ज्यादा भारतीयों की मृत्यु हो गई. बसारन घास मैदान में पर्यटक वादियों का लुत्फ उठा रहे थे, तभी हथियारबंद आतंकवादियों ने हमला कर दिया. इस हमले के बाद भारतीय जनता में काफी आक्रोश है. क्रिकेट जगत से भी इस मसले पर तीखी प्रतिक्रिया आई है. सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और सौरव गांगुली समेत सभी खिलाड़ियों ने इसकी पुरजोर भर्त्सना की है. सौरव गांगुली ने तो भारत को पाकिस्तान के साथ अपने सभी क्रिकेट संबंधों को समाप्त करने की वकालत तक कर दी है. 

वहीं भारत सरकार ने भी इस मामले पर कई अहम कदम उठाए हैं. भारत ने 1960 का सिंधु जल समझौता रद्द कर दिया. इसके साथ ही सार्क देशों के तहत प्राप्त वीजाधारकों को भी भारत छोड़ने के आदेश दे दिए हैं. भारत ने पाकिस्तान के साथ वाघा बॉर्डर से किसी भी तरह के व्यापार पर भी रोक लगा दिया है. दोनों देशों के बीच माहौल में इस समय काफी तल्खी है. वहीं पाकिस्तान की ओर से भारतीय लोगों के लिए अपना एयर स्पेस बंद कर दिया है. 

ऐसा जश्न नहीं देखा होगा! गिल्लियां उड़ाने से पहले ही भांगड़ा करने लगी पूरी टीम, देखें Video

‘पंजाब नहीं जीतेगा IPL 2025; पोंटिंग ही बनेंगे कारण’, पूर्व क्रिकेटर की भविष्यवाणी, गिनाए कारण

एक रिक्वेस्ट और शाहरुख खान ने खड़ी कर दिया हवाई जहाज, वसीम अकरम ने सुनाया KKR से जुड़ा अनसुना किस्सा

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola