इटली को मिला 208 रन का टारगेट, स्कॉटलैंड के लिए मुन्सी ने लगाई फिफ्टी

Updated at : 09 Feb 2026 12:49 PM (IST)
विज्ञापन
SCO vs ITA George Munsey Fifty

जॉर्ज मुन्से

SCO vs ITA: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में स्कॉटलैंड ने इटली के गेंदबाजों की क्लास लगा दी. जॉर्ज मुन्से की 84 रन की तूफानी पारी और आखिरी ओवर में माइकल लीस्क के धमाके से स्कॉटलैंड ने 207 रन बनाए. इटली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी, जो उन पर भारी पड़ गई.

विज्ञापन

SCO vs ITA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) का रोमांच अपने चरम पर है. 9 फरवरी को टूर्नामेंट का सातवां मुकाबला खेला जा रहा है. यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर स्कॉटलैंड और इटली (Scotland vs Italy) के बीच हो रहा है. मैच में इटली के कप्तान ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन स्कॉटलैंड के बल्लेबाजों ने इस फैसले को गलत साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. स्कॉटलैंड के बल्लेबाजों ने मैदान के हर कोने में शॉट लगाए और स्कोरबोर्ड पर रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया. स्कॉटलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए हैं.

मुन्से और जोन्स ने दी ठोस शुरुआत

मैच की शुरुआत से ही स्कॉटलैंड के इरादे साफ थे. सलामी बल्लेबाज जॉर्ज मुन्से और माइकल जोन्स ने टीम को बेहद मजबूत शुरुआत दिलाई. इन दोनों बल्लेबाजों ने इटली के गेंदबाजों को सेट होने का कोई मौका नहीं दिया. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए शानदार साझेदारी हुई. मुन्से और जोन्स ने मिलकर शुरुआती 13 ओवरों में ही स्कोरबोर्ड पर 115 रन टांग दिए. ईडन गार्डन्स की पिच पर दोनों बल्लेबाज आसानी से रन बना रहे थे और इटली के गेंदबाज विकेट के लिए तरसते नजर आए. इस साझेदारी ने स्कॉटलैंड के बड़े स्कोर की नींव रखी.

जॉर्ज मुन्से का बल्ला खूब बोला

स्कॉटलैंड की इस पारी के हीरो रहे जॉर्ज मुन्से, जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. मुन्से ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया. आउट होने से पहले उन्होंने 84 रनों की शानदार पारी खेली. अपनी इस पारी के दौरान मुन्से ने इटली के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और कुल 13 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट बेहतरीन रहा और उन्होंने टीम के रन रेट को कभी नीचे नहीं आने दिया.

लीस्क ने आखिरी ओवर में किया धमाका

जॉर्ज मुन्से के आउट होने के बाद ब्रैंडन मैकमुलेन ने मोर्चा संभाला. मैकमुलेन ने एक छोर पकड़े रखा और 41 रनों की नाबाद और महत्वपूर्ण पारी खेली. लेकिन पारी का असली रोमांच आखिरी ओवर में देखने को मिला. माइकल लीस्क ने क्रीज पर आते ही कोहराम मचा दिया. लीस्क ने पारी के आखिरी ओवर में सिर्फ 5 गेंदों का सामना किया और 22 रन ठोक दिए. उन्होंने अपनी इस छोटी सी पारी में 2 चौके और 2 छक्के लगाए. लीस्क की इस तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत ही स्कॉटलैंड 200 का आंकड़ा पार करने में सफल रहा.

इटली के सामने 208 रन का लक्ष्य

स्कॉटलैंड ने 20 ओवर खत्म होने पर 4 विकेट खोकर 207 रन बनाए हैं. अब इटली की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 208 रन बनाने होंगे. ईडन गार्डन्स की पिच को देखते हुए यह लक्ष्य नामुमकिन तो नहीं है, लेकिन स्कॉटलैंड के गेंदबाजों के सामने इटली के बल्लेबाजों को शुरू से ही तेज गति से रन बनाने होंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि इटली की टीम इस विशाल लक्ष्य का पीछा कैसे करती है.

ये भी पढ़ें-

स्कॉटलैंड के खिलाफ इटली ने जीता टॉस, पहले चुनी बॉलिंग, देखें दोनों की प्लेइंग XI

भारत-पाक मैच पर सस्पेंस खत्म, लाहौर मीटिंग के बाद पीसीबी ने आईसीसी के सामने रखी 3 शर्तें

वीडियो: गंभीर के घर टीम इंडिया की दावत, नामीबिया मैच से पहले बनी जीत की रणनीति

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola