सचिन तेंदुलकर ने अपना रिकॉर्ड तोड़ने पर विराट कोहली की जमकर तारीफ की, कहा- टीम के लिए अच्छे संकेत

Updated:
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर ने अपना रिकॉर्ड तोड़ने पर विराट कोहली की जमकर तारीफ की, कहा- टीम के लिए अच्छे संकेत

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और केएल राहुल ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के सुपर चार मुकाबले में शानदार शतक जड़ा. भारत ने बारिश बाधित मैच में दो विकेट के नुकसान पर 50 ओवरों में 356 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर बनाया. रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भी पचासा जड़ा.

विज्ञापन
undefined

एशिया कप के सुपर चार मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 94 गेंद पर 122 रनों की शानदार पारी खेली. वह वनडे में सबसे तेज 13000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गये. उन्होंने इस मामले में महान सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है.

undefined

दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद शतक जड़ने के लिए विराट कोहली और केएल राहुल को बधाई देते हुए सोमवार को कहा कि विश्व कप से पहले चोटी के छह बल्लेबाजों का फॉर्म में होना भारत के लिए सकारात्मक संकेत हैं.

undefined

तेंदुलकर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘विराट (कोहली) और केएल (राहुल) को शतक जड़ने पर बधाई. भारतीय टीम के लिए यह बड़ा सकारात्मक संकेत है कि उसके चोटी के छह बल्लेबाजों रोहित (शर्मा), शुभमन (गिल), विराट, केएल, ईशान (किशन) और हार्दिक (पंड्या) ने पिछले दो मैचों में विभिन्न चरणों में रन बनाए. बहुत अच्छा खेले. इसे बरकरार रखो.’

undefined

पाकिस्तान के खिलाफ लीग चरण के मैच में किशन और हार्दिक ने विषम परिस्थितियों में अर्धशतक जड़े थे जबकि इस प्रतिद्वंदी के खिलाफ सुपर चार के मैच में रोहित और गिल ने अर्धशतक बनाकर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई. इसके बाद कोहली ने नाबाद 122 और राहुल ने नाबाद 111 रन बनाकर भारतीय टीम का स्कोर दो विकेट पर 356 रन तक पहुंचाया.

undefined

कोहली ने अपने 47वें शतक के दौरान 94 गेंद में नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 122 रन बनाए. उन्होंने चार महीने से अधिक समय बाद पहला प्रतिस्पर्धी मुकाबला खेल रहे राहुल (नाबाद 111 रन, 106 गेंद, 12 चौके, दो छक्के) के साथ तीसरे विकेट के लिए 233 रन की अटूट साझेदारी भी की.

undefined

इन दोनों ने डेथ ओवरों में आक्रामक रुख अपनाया जिससे भारत अंतिम 10 ओवर में 105 रन जोड़ने में सफल रहा. कोहली अब सचिन के वनडे शतक के रिकॉर्ड से महज दो शतक दूर हैं. कोहली का यहां के आर प्रेमदासा स्टेडियम में यह लगातार चौथा शतक है. रविवार को लगातार बारिश के कारण यह मुकाबला बीच में रोकना पड़ा था और सोमवार को रिजर्व दिन मुकाबला आगे खेला गया.

undefined

रविवार को भारत ने 24.1 ओवर में दो विकेट पर 147 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाजों कप्तान रोहित शर्मा (56) और शुभमन गिल (58) ने अर्धशतक जड़ने के अलावा पहले विकेट के लिए 121 रन जोड़कर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई. भारत ने हालांकि लगातार ओवरों में दोनों के विकेट गंवा दिए थे.

undefined

रोहित ने 17वें ओवर में स्पिनर शादाब खान की गेंद पर फहीम अशरफ को कैच थमाया जबकि शाहीन शाह अफरीदी की गेंद पर गिल कवर में आगा सलमान को कैच दे बैठे. सोमवार को भी मुकाबला बारिश के कारण एक घंटा 40 मिनट देर से शुरू हुआ. मैच बहाल होने पर राहुल 17 जबकि कोहली आठ रन से आगे खेलने उतरे.

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola