ePaper

रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से हुए बाहर, प्रियांक पांचाल को मिली टीम में जगह

Updated at : 14 Dec 2021 6:39 AM (IST)
विज्ञापन
रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से हुए बाहर, प्रियांक पांचाल को मिली टीम में जगह

Dubai: Shivam Mavi of Kolkata Knight Riders celebrates the wicket of Jason Roy during match 49 of the Indian Premier League between the Kolkata Knight Riders and Sunrisers Hyderabad held at the Dubai International Stadium, Sunday, Oct. 3, 2021. (Sportzpics for IPL/PTI Photo)(PTI10_03_2021_000233B)

रोहित के चोटिल होने से भारतीय को एक और झटका लगा है. क्योंकि एक अन्य सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल पहले ही चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर हो गये हैं. टेस्ट सीरीज के बाद भारत को दक्षिण अफ्रीका में तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलनी है.

विज्ञापन

रोहित शर्मा सोमवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला से बाहर हो गये हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. उनकी जगह भारत की 18 सदस्यीय टीम में सलामी बल्लेबाज प्रियांक पांचाल को शामिल किया गया है. पांचाल इस महीने की शुरुआत में भारत ए टीम के दौरे का हिस्सा थे. बीसीसीआई ने पुष्टि की कि रोहित को बाएं हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण आराम दिया गया है.

बीसीसीआई ने ट्वीट किया कि प्रियांक पांचाल भारत की टेस्ट टीम में चोटिल रोहित शर्मा की जगह लेंगे. रोहित को कल मुंबई में अपने प्रशिक्षण सत्र के दौरान बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लग गयी थी. उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी 3 मैचों की टेस्ट श्रृंखला से बाहर रखा गया है. रोहित शर्मा को हाल ही में बीसीसीआई ने टीम इंडिया के वनडे टीम का कप्तान बनाया है.

Also Read: South Africa vs India: दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले टीम इंडिया को झटका, प्रैक्टिस के दौरान रोहित शर्मा चोटिल

रोहित शर्मा को अजिंक्य रहाणे की जगह टेस्ट टीम का उपकप्तान भी बनाया गया है. वे टेस्ट टीम के 18 सदस्यीय सूची में भी शामिल थे. भारत को दक्षिण अफ्रीका में तीन टेस्ट और इतने ही एकदिवसीय मैच खेलने हैं. दौरे की शुरुआत 26 दिसंबर को पहले टेस्ट से होगी. रोहित को न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए आराम दिया गया था, जिसमें भारत ने 1-0 से जीत हासिल की थी.

रोहित के चोटिल होने से भारतीय को एक और झटका लगा है. क्योंकि एक अन्य सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल पहले ही चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर हो गये हैं. फिर भी विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम दक्षिण अफ्रीका को उसके ही घर में हराने की कुबत रखती है. दक्षिण अफ्रीका की टीम अब पहले जैसी मजबूत स्थिति में नहीं है.

Also Read: टीम इंडिया की कमान थामने के बाद रोहित शर्मा ने विराट पर तोड़ी चुप्पी, कहा- कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा…

भारत की टेस्ट टीम : विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, प्रियांक पांचाल, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), आर अश्विन, जयंत यादव, इशांत शर्मा, मो. शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola