Road safety World Series 2021 का फाइनल आज, सचिन-सहवाग की आतिशी पारी का इंतजार, जानें कैसे देखें मैच का लाइव टेलीकास्ट

Road Safety World Series Final Live Streaming : लीग स्टेज लेवल पर खेले गये सारे मैचों में इंडिया लीजेंड्स केलव एक मैच में हार का सामना करना पड़ा. इंडिया लीजेंड्स को केवल इंग्लैंड की टीम से हार का सामना करना पड़ा था.
Road Safety World Series Final Live Streaming : वर्ल्ड रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का फाइल मुकाबला आज रायपुर में खेला जायेगा. सबसे बड़ी बात ये है कि आज खेले जाने वाल फाइनल मुकाबला इंडिया लीजेंड्स और श्रीलंका लीजेंड्स (india legends vs sri lanka legends) के बीच खेला जाएगा. आज के मैच से लोगों को वर्ल्ड कप 2011 की यादें ताजा हो सकती हैं. बता दें दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में चल रही है और इंडिया लीजेंड्स पॉइंट टेबल में टॉप पर है.
बता दें कि लीग स्टेज लेवल पर खेले गये सारे मैचों में इंडिया लीजेंड्स केलव एक मैच में हार का सामना करना पड़ा. इंडिया लीजेंड्स को केवल इंग्लैंड की टीम से हार का सामना करना पड़ा था. मालूम हो कि सेमिफाइनल में इंडिया लीजेंड्स एक रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था. वहीं बात अगर श्रीलंका की टीम की बात करें तो वह भी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. श्रीलंका ने भी इस टूर्नामेंट में मात्र एक ही मैच गंवाया है.
Also Read: IND vs ENG : पांचवें T20 के बाद ICC विराट कोहली पर लगाएगी दो वनडे मैचों का बैन? जानिए क्या है कारण
इंडिया के लिए सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. दोनों फाइनल में भी अपनी लय को बरकरार रखना चाहेंगे. पिछले दोनों मैचों में तेंदुलकर और युवराज के बल्ले से जमकर रन निकले. बता दें कि आज होने वाले मुकाबले में लोगों को ICC वर्ल्ड कप की यादें फिर से ताजा होने वाली है. 2011 के वर्ल्ड कप में भी भारत का मुकाबला श्रीलंका के साथ हुआ था जहां टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था. वर्ल्ड कप टीम के हिस्सा के रहे सचिन, सहवाग, युवराज आज होने वाले मुकाबले में खेल रहे हैं, जिससे दर्शकों को पुरानी यादें फिर से ताजा होने वाली हैं.
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2021 के फाइनल मैच रविवार को शाम सात बजे से खेला जाएगा. वहीं मैच के पहले 6.30 बजे टॉस होगा. मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप वूट एप (Voot) पर देख सकते हैं, वहीं जियो टीवी पर भी आप मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. मैच के पल-पल की जानकारी के लिए आप प्रभात खबर के साथ भी बने रह सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




